Friday 9 December 2016

सोनिया गांधी का जन्मदिन के अवसर पर खुशी में झूमे कांग्रेसी


पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस है। इस अवसर पर कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 70वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें अपने-अपने तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं।राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी के आवास के आगे सैकड़ों कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर उत्साह से जमे हुए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इसके अलावा शूटर अभिनव बिंद्रा, आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित और भी कई हस्तियों ने जन्मदिन पर सोनिया को बधाई दी।सुमन कुमार मल्लिक, सिसिल साह आदि ने भी बधाई दी है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: