Tuesday 13 December 2016

14 दिसम्बर से कैरोल गायन शुरू होगा

पटना। ईसाई समुदाय का बड़ा दिन आने वाले है। प्रतीक के तौर पर जलती मोमबत्ती को दिखाया गया कि 3 सप्ताह खत्म हो गया। 11 दिसम्बर को आगमन काल का तीस रविवार था। 18 दिसम्बर को आगमन का चौथा रविवार है। 25 दिसम्बर को बड़ा दिन है। बड़ा दिन की तैयारी शुरू है। इसे क्रिसमस भी कहा जाता है। वहीं 14 दिसम्बर से कैरोल गायन शुरू हो जाएगा। संसार के मुक्तिदाता बालक येसु के जन्म संबंधी बातों को गायन के माध्यम से गांव-गांव में प्रस्तुत किया जाएगा। 14 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक कोठिया में, 15 से 18 दिसम्बर मखदुमपुर में, 15 से 18 दिसम्बर फेयर फिल्ड कॉलोनी, 15 से 17 दिसम्बर बांसकोठी, 15 से 20 दिसम्बर मगध कॉलोनी, 17 से 19 दिसम्बर मरियम टोला, 17 से 19 दिसम्बर गंगा विहार,17 से 19 शिवाजी नगर और 18 से 20 बालूपर में क्रिसमस गायन होगा। 21 दिसम्बर को बिशप हाउस के साथ अन्स संस्थाएं और कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल के साथ अन्य संस्थाओं के पास गायन कार्यक्रम होगा। इसका संयोजक फादर जॉनसन और फादर देवाशीष हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: