Thursday 9 March 2017

रोग के कारण बेहाल

  
पटना। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल अन्तर्गत वार्ड नम्बर-1 में है दीघा मुसहरी। यहां पर महादलित मुसहर समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर रमण मांझी रहते हैं। महादलित रमण मांझी के पुत्र को देखने से पता चलता है कि वह कुष्ठ बीमारी से पीड़ित है। कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास केन्द्र में रोग दिखाने गया था। वहां पर दवा नहीं रहने की बात कहकर भगा दिया गया। इसके कारण रोग का निदान नहीं हो सका।

दीघा मुसहरी में ही एक कुष्ठ रोगी रहता है। रोग के कारण बेहाल है। शरीर पर काफी असर पड़ने अंग खराब होने लगी है। उसे गहन इलाज की जरूरत है। फिजियोथेरापि की भी जरूरत है। अभी दवा और ही फिजियोथेरापि ही करवाता है। उसने संभावित रोगी को चमड़ा वार्ड में ले जाकर दिखला देने पर सहमति जाहिर किया है।

आलोक कुमार

No comments: