Monday 1 May 2017

मुद्दे को स्क्रीनिंग में दर्शाया





पटना। फिल्म निर्माता अनुज कुमार सफल रहे हैं समाज के किनारे रहने वाले महादलित मुसहर समुदाय की समस्याओं को राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रकाशित करने में। इस मुद्दे को स्क्रीनिंग में दर्शाया गया है उसे लोकल चैनल वाले नजर अंदाज कर देते हैं। यह जरूर है कि टुकड़े-टुकड़े में अखबार वाले मुद्दे को जगजाहिर करते हैं। अब मुसहर समुदाय को बंधुआगिरी से मुक्ति मिली है और हलवाहा से बढ़कर मालगुलजारी पर खेती करने लगे हैं। इन लोगों ने एकल खेती को सामूहिक खेती का रूप देने में सफल हुए हैं। इसमें योगदान एनजीओ और डोनर का भी रहा है। जो इश्युबेस्स सहायता प्रदान किये हैं। किसानों और भूपतियों के पास हाथ पसारने वालों ने अनाज बैंक सृजित कर रखा है। आफत समय में लोगों के बीच में वितरित करते हैं। भूमि अधिकार,शिक्षा,आजीविका,भेदभाव आदि को सामने लाया गया। इसका समाधान पर निकालने का प्रयास किया गया। भूमि के मसले पर सीओ के पास और छात्रवृति नहीं मिलने की शिकायत लेकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका के पास गये। बैठक किये और मसला के समाधान की दिशा में पग बढ़ाने लगे। रामकली देवी का नेतृत्व दिखाया गया है। रामकली कहती हैं कि भूमि अधिकार के मसले में जनादेश 2007 में पदयात्रा में हसबैंड गये थेे और जन सत्याग्रह 2012 में पदयात्रा में खुद ही गयी थीं। अब जय जगत सत्याग्रह 2018 में कौन शिरकत करेंगे। यह सवाल सामने है। यह केवल रामकली और उसके पतिदेव का मसला नहीं है। हजारों लाखों लोगों का मुद््दा है। इस लिए गांव और शहर के लोगों को स्वतः इस तरह के आंदोलनों में हिस्सा लेना चाहिए। हर गांव में रामकली देवी की तरह निकालना होगा। नारी सशक्तिकरण करने के लिए एकता महिला मंच कार्यशील है। इनको हक और अधिकार देने की जरूरत है। मुसहर विकास मंच की बात भी सामने आयी। 



आलोक कुमार

No comments: