Saturday, 5 March 2022

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस

 समेली। कटिहार जिले के समेली प्रखंड अन्तर्गत यूथ पावर, स्वयंसेवी संगठन लोककला मंच भरेली के परिसर में


सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रुप में उपस्थित कटिहार जिले के लोकप्रिय विधान पार्षद सदस्य अशोक अग्रवाल व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रभा कुमारी,, मुखिया राज कुमार भारती, वीके नविता दीदी, वीके दिव्या दीदी, ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। 

भागवत कथा में राजयोगिनी वीके प्रभा ने बताया कि मनुष्य के जन्म जन्मांतर पुण्य का उदय होने पर ही श्रीमद्भागवत जैसी भगवान् की दिव्य कथा श्रवण कर सौभाग्य मिलता है। भगवान रुपी गंगा की धारा पवित्र और निर्मल है जो पापियों को भी तार देती है। भागवत कथा चुम्बक की तरह काम करती है। मनुष्य के मन को अपनी ओर खींचती है। इसके माध्यम से हमारा मन भगवान से लग जाता है।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीवों का कल्याण हो जाता है। व्यासजी ने जब भागवत प्राप्ति का ग्रथ लिखा,तब भागवत नाम दिया गया। बाद में इसे श्रीमद्भागवत नाम दिया गया।जो व्यक्ति भागवत सुनता है,उसका अहंकार दूर हो जाता है। भागवत कथा में बाल लीला व कृष्ण जन्म उत्सव कृष्ण , यशोदा मैया एवं बासुदेव की झांकियों के साथ उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि का सम्मान प्रिया दीदी एवं नविता दीदी ने तिलक लगाकर व शांल प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया।  

इस भागवत कथा में उपस्थित वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, दर्वेश्वर प्रसाद मंडल, सुनील शर्मा, यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल,सुमन शर्मा, पूर्व सरपंच अवधेश कुमार आर्य,उप मुखिया चंदन कुमार,भोल प्रसाद मंडल, रोहित कुमार, महेश मंडल, प्रीति कुमारी, अश्विनी मोदी आदि सदस्यों ने वंचितों, शोषितों, दलितों, झुग्गी झोपड़ी में गुजर बसर करने  वाले समुदाय की आवाज  बनकर हमेशा काम  करने वाले माननीय विधान पार्षद सदस्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।

आलोक कुमार

No comments: