मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने गांधी मैदान चकिया में नगर परिषद के सौजन्य से लोगों के लिए व्यायाम करने के लिए जिम का फीता काटकर किया शुभारंभ.वही उन्होंने गांधी मैदान चकिया का भी लिया जायजा तथा बीडीओ चकिया को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
ऐतिहासिक गांधी मैदान में चकिया लायंस क्लब के सौजन्य से जिलाधिकारी महोदय द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पौधरोपण किया गया.मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चकिया, सीओ, बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी, लायंस क्लब के अध्यक्ष, ओमप्रकाश कुमार, सचिव सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment