Monday 26 October 2015

गीता की वतन वापसी पर हर्ष का माहौल

कराची एयरपोर्ट से भारत 10 बजकर 32 मिनट पर पहुँची गीता
दिल्ली। कथित माँ शांति देवी ने कहा कि उसकी बेटी हीरा कुमारी 12 साल की थीं,तब वह लुधियाना के मनियापुर से 2004-2005 में भटक गयी थीं। इस बाबत करतालपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। आज वह 15 साल के बाद मिल रही है। कराची एयरपोर्ट से इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 बजकर 32 मिनट पर पहुँची। एयरपोर्ट पर हीरा कुमारी के कथित भाई मनोज कुमार और विनोद कुमार उपस्थित थे। विदेश मंत्रालय के नवनिर्मित जवाहर भवन में हीरा के कथित पिताश्री जर्नादन महतो मौजूद हैं।

भारतीय सीमा से भटक कर हीरा पाकिस्तान चली गयी थीं। तब पाकिस्तान के अधिकारियों ने ईदी फाउंडेशन की देखभाल करने के लिए हीरा को सौंप दिया। ईदी फाउंडेशन के संचालक अब्दुल सत्तार का जन्म भारत में हुआ। उनका जन्म 1928 में हुआ है। अब्दुल सत्तार और उनकी बेगम बिलकिस बानो ने मिलकर हीरा की परवरिश करनी शुरू कर दी। दोनों मियां और बीबी ने हीरा का नाम गीता रख दिया। कारण कि जन्मजात गूंगी हीरा हैं। वह बोलचाल नहीं कर सकती हैं। फाउंडेशन ने गीता को एकल कमरा दिया। हिन्दूओं के देवताओं की तस्वीर भी उपलब्ध कराएं।

इस बीच बजरंगी भाईजाननामक फिल्म शुरू हुई। फिल्म में भारत में रहने वालीमुन्नीको बजरंगी भाईजान सलमान खान पाकिस्तान पहुँचाने में कामयाब हो गए।इस फिल्मी कहानी के आधार पर ईदी फाउंडेशन ने गीता को भी वतन वापसी करने का निश्चय किया। पाकिस्तान में मदर टेरेशा के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त अब्दुल सत्तार ने बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान को फोनकर गीता के बारे में संपूर्ण जानकारी दिए। इस बाबत काफी प्रचार हुआ। तब जाकर भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने भटकी गीता को घर वापसी करने का प्रयास करने लगे। इसके बाद भारत में गीता को बेटी के रूप में अपनाने की जोरशोर से आजमाइश होने लगी। अन्त में बिहार के सहरसा जिले में रहने वाले जर्नादन महतो ने फोटो अपलॉड किया। इस फोटो को देखकर गीता ने माँ-बाप को पहचान ली। इधर सरकार ने निर्णय लिया कि उक्त परिवार का डीएनए जाँच करने के बाद ही गीता को जर्नादन महतो को सौंपा जाएगा। गीता और जर्नादन महतो का डीएनए जाँच की जाएगी। अगर नहीं मिलान होता है तो उसे इंदौर मूक-वधिर केन्द्र में रख दिया जाएगा।

ईदी फाउंडेशन और पाकिस्तान के 5 अधिकारियों के साथ कराची से इन्दिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गीता पहुँची। लाल सूट में गीता थीं। हाथ में फूलों के गुलदस्ते रखी थीं। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस समय गीता भावुक हो गयी। फोटो ओप के बाद भारतीय अधिकारियों ने गीता को विदेश मंत्रालय के जवाहर भवन ले गए। वहाँ पर गीता के पिताश्री जर्नादन महतो ने अभिवादन किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर भारत की बेटी के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया। आज प्रेसवार्ता करेगीं। देर शाम में गीता को पीएम मोदी से मुलाकात करवाने का कार्यक्रम तय किया गया। इसको लेकर राजनीति शुरू कर दी गयी है। बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से कहा है कि क्या आप भारत सरकार के प्रयास पर पीएम मोदी को धन्यवाद नहीं देंगे?उसी तरह पाकिस्तान के मीडिया प्रभारी मंजूर मेनन ने कहा कि भारत की जेलों में 459 पाकिस्तानी बंद हैं। उनको भी घर भेजने का प्रयास भारत सरकार करें। ऐसा करने से बंद पाकिस्तानी घर के लोगों के पास जा सकेंगे।

अभी गीता दिल्ली के पार्क होटल में हैं। चिकित्सक दल मौजूद हैं।डीएनए जाँच करने के लिए सैंपल लगें। जाँच करने के बाद पता चल पाएगा कि वह जनार्दन महतो की बेटी है। इस बीच परिवार वाले कहते हैं कि गीता की शादी हो गयी है। मगर गीता मानने को तैयार नहीं है। यह पेंच सुलझाना होगा।


आलोक कुमार

No comments: