ईसा मसीह के संदेश पर चलने का आह्वान
आज राज्यभर में गुड फ्राइडे शिद्दत से मनाया जा रहा है
पटना। आज गुड फ्राइडे है। आज से 2013 साल पहले सलीब पर ईसा मसीह को चढ़ाकर मार दिया गया। इसको लेकर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुर्जी में प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में ईसा मसीह की तकलीफयुक्त 14 मुकाम की झांकी प्रस्तुतकर प्रार्थना की गयी। वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी में सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। आज ईसाई समुदाय उपवास और पहरेज कर रहे हैं।

गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना का आयोजन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक सिसिल साह ने किया था। इस अवसर पर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी महबूब अंसारी कैसर ने सभी लोगों को मजहब के घेरे से परे ईसा मसीह के बताये संदेश पर चलने का आह्वान किया। भाईचारे के साथ रहने पर बल दिया।
इसके पहले मैनपुरा मस्जिद के इमाम गुलाब रब्बानी ने पवित्र कुरान से पाठ पढ़ा। सिस्टर सरला वीणा लायल ने पवित्र बाइबिल के और डा. अनिल सुलभ गीता के पाठ पढ़े। सभी वक्ताओं ने प्रेम,शांति,न्याय,सद्भावना आदि की राह पर चलने पर बल दिया। संकल्प भी लिये। अपने जीवन में 20 प्रतिशत भी अपनाते हैं तो सर्वधर्म सद्भावना प्रार्थना का मकसद सफल हो जाएगा।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी महबूब अंसारी कैसर, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. अनिल सुलभ, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पुरूषोत्तम मिश्र, प्रदेश के प्रवक्ता एस.के.वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद रजक, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशिष, कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के संयोजक सिसिल साह,अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष एस.के.लौरेंस,सुशील लोबो आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment