Sunday 27 October 2013

पटनावासियों के लिए यादगार बनकर आने वाला है 31 अक्तूबर




पटना। पूर्व मध्य रेलवे और पटनावासियों के लिए 31 अक्तूबर,2013 यादगार बनकर आने वाला है। उस दिन पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन और आम आदमी को चढ़ने एवं उतरने के लिए सीढ़ी बनायी गयी है। दोनों का उद्घाटन हो जाएगा अगर किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़ा। अगर आप बेली रोड में सफर कर रहे हैं और आपको पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन जाना है। तो आप बेली रोड पर बने पुल के मध्य उतर जाए। एक जाल लगा हुआ मिलेगा। उसी के पीछे से सीढ़ी बना हुआ है। सीढ़ी पचास फीट नीचे हैं। इसमें चार ठहराव है। कोई 80 स्टेप है। 15 फीट में ही सीढ़ी बनायी गयी है। जमीन में सिमेंट का टाइल्स लगाया जा रहा है। जो उतरने और चढ़ने में सहायक होगी। इस सीढ़ी को बनने से पटना और दानापुर के लोगों को काफी फायदा होगा। वाहन से उतरकर पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से बेली रोड के मुख्य सड़क पर और जा सकेंगे।
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री से गहरा संबंधः
जब केन्द्र में अटल बिहारी जी की सरकार थी। तब नीतीश कुमार रेल मंत्री थे। उन्हीं के प्रयास से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन बनना शुरू हुआ था। आरंभ में गंगा रेल सेतु था। बाद में जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने तो गंगा रेल सेतु में सड़क को भी जोड़ दिया गया। इसके कारण निर्माण कार्य में विलम्ब होने लगा। जो अभी रफ्तार पकड़ने लगा है। अभी-अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा रेल-सड़क सेतु के निर्माण कार्य में 3 सौ करोड़ रूपये देने का ऐलान किये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुसार 1 अप्रैल,2015 तक गंगा रेल-सड़क सेतु कार्य करना शुरू कर देगा। अभी पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करके रेल गाड़ी चलाना शुरू कर दिया जाएगा। जो पटना और दानापुर रूट की ओर से आवाजाही करेंगी।
पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से खगौल तक रेलवे लाइन के दोनों तरफ विस्थापित होने वाले पुनर्वास की मांग को लेकर और रैयती जमीन पर रहने वाले रास्ता देने के लिए रेल चालू करते समय व्यवधान डाल सकते हैं। इन लोगों से निपटने के लिए बिहार सरकार से सहयोग मांगा गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार के द्वारा पटनावासियों को दीपावली के शुभावसर पर रेलगाड़ी चलवाका तोहफा दे दी। यह ऐतिहासिक क्षण होगा। इस तरह दानापुर रेलवे स्टेशन, पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन और राजेन्द्र नगर टर्मिनल से लोगों को आवाजाही करने में काफी सहुलियत होगी। नवनिर्मित पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के उद्घाटन की तारीख तय कर दी गयी है। हालांकि कई बार टलने के बाद 31 अक्तूबर,2013 को पाटलिपुत्र रेलवे जंक्शन का उद्घाटन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खडगे करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कई तरह के झंझटों के बीच पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन के उद्घाटन का मामला अब तक दो-बार टल चुका है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ और बंगलोर के लिए दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखायी जाएगी।

                                                      आलोक कुमार