Monday 14 October 2013

गया से 9 और पटना जिले से 2 महादलित मुसहर समुदाय की छात्राएं इटली जाएंगी


महादलित मुसहर समुदाय की लड़कियों को छात्रावास में रखकर शिक्षित करना और उनको विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया जाता है। इससे मुसहर समुदाय की लड़कियों को काफी फायदा होता है। शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में संस्था का योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।
गया। हम महादलित मुसहर समुदाय की लड़कियां हैं। हम लोगों में भी माद्दा है। किसी तरह की चुनौती लेने और उसपर फतह पाने के लिए। अभी हम लोगों ने बिहार से जाकर गुजरात परचम लहराकर आयी हैं। अब हम लोग भारत से जाकर इटली में देश की शान तिरंगा का मान-सम्मान प्रदर्शित कर देना है। यह विश्वास 11 सदस्यीय जूडो-कर्राटे टीम में चयनित पूनम कुमारी व्यक्त की हैं। आपके साथ समस्त भारत की दुआ साथ है।
इस बार गैर सरकारी संस्था नारी गूंजन की छात्राएं इटली जाएंगीः
अभी-अभी नारी गूंजन संस्था से पूनम कुमारी और इजाद नामक संस्था से नाजिया खातून विदेश गयी थीं। नाइन इज माइन के तहत गई थीं। दोनों बिहारियों ने यूएसए जेनरल एसेम्बली में अपनी बात मुस्तैदी से रखीं। पूनम कुमारी अनुसूचित जाति पर और नाजिया खातून ने अल्पसंख्यकों के बारे में विचार पेश किये। अब 11 सदस्यीय जूडो-कर्राटे की टीम इटली जा रही है। जूडो-कर्राटे की टीम भारत से 27 अक्तूबर को इटली के लिए रवाना हो जाएगी।
गया और पटना में स्कूल खोला गया हैः
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष पद्मश्री सुधा वर्गीज के द्वारा गैर सरकारी संस्था गया और पटना जिले में नारी गूंजन नामक के द्वारा स्कूल खोला गया है। इसमें महादलित मुसहर समुदाय की ही लड़कियां अध्ययनरत हैं। इन लड़कियों को स्वयं रक्षार्थ करने के लिए जूडो-कर्राटे का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। इन्हीं प्रशिक्षुओं में से 11 सदस्यीय जूडो-कर्राटे दल का चयन किया गया है। संस्था की ओर से 11 सदस्यीय दल को इटली भेजा जा रहा है। वहां पर जाकर जूडो-कर्राटे में करतब दिखाएंगी।
गया जिले से 9 और पटना जिले से 2 का हुआ चयनः
गया जिले के चांद चौड़ा,गया में स्थित स्कूल से जूडो-कर्राटे के 9 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। इनमें अंजू कुमारी, गुड़िया कुमारी, मधु कुमारी, गुड़िया कुमारी, काजल कुमारी, ललिता कुमारी आदि हैं। इसी तरह पटना से 2 प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। इनमें निक्की कुमारी और पूनम कुमारी शामिल हैं। मोकामा की निक्की कुमारी और जहानाबाद की समतौती कुमारी गुजरात में जाकर करतब दिखा चुकी हैं। नारी गूंजन संस्था से गुजरात गयी जूडो-कर्राटे टीम को 15 पुरस्कार के रूप में मेड्ल मिला। सभी महादलित मुसहर समुदाय की हैं।
महादलित लड़कियों को बढ़ाने में संस्था का योगदानः
महादलित मुसहर समुदाय की लड़कियों को छात्रावास में रखकर शिक्षित करना और उनको विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाया जाता है। इससे मुसहर समुदाय की लड़कियों को काफी फायदा होता है। शिक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में संस्था का योगदान को नकारा नहीं जा सकता है।
आलोक कुमार