Sunday 13 October 2013

महिलाओं ने मुर्गी और खस्सी की बलि चढ़ाकर देवताओं को खुश किये



दानापुर। दानापुर प्रखंड के जमसौत ग्राम पंचायत में स्थित जमसौत मुसहरी की महिलाओं ने कुछ अलग और कुछ अजीब अलग ढंग से पूजा की नवरात्र के समय में महिलाओं ने मुर्गी और खस्सी की बलि चढ़ाकर  देवताओं को खुश किये। महादलित मुसहर महिलाओं ने ढोलक बजाएं और गीत गाकर देवताओं को मनाते रहे।
देवताओं को फल और अन्य को मुर्गी और खस्सी की बलि देकर की पूजाः
दोपहर समय में पूजा के लिए जमीन को लिपा गया। भक्तिनी के रूप में लगनी देवी थीं। देवताओं को मनोहार करती है। जब देवता भक्तिनी पर सवार हो जाती तो देवताओं को खेलाना शुरू कर देती। ढोलकियां के द्वारा ढोलक की आवाज जोर कर दी जाती और गाना गाने वाली महिला और भक्ति भाव से गाना गाने लगती हैं। एक-एक कर देवता आते गये और भक्तिनी सभी देवताओं को खुश करती चली गयी। नीम की ढहनी से लोगों को भी झारते चली जाती थी। इसके बाद सभी लोगों के बीच में प्रसाद वितरण किया गया। कुल मिलाकर अलग से महादलित मुसहर महिलाओं ने नवरात्र की पूजा की रस्म अदायगी किये।

आलोक कुमार