Sunday 20 October 2013

दलित महिलाओं पर उत्पीड़न और न्याय व्यवस्था पर जन सुनवाई

 


पटना। ऑक्सफैम इंडिया,वाटर एड और यूकेएड के संयुक्त बैनर तले दलित महिलाओं पर उत्पीड़न और न्याय व्यवस्था पर जन सुनवाई 23 अक्तूबर,2013 को .एन.सिन्हा. समाज अध्ययन संस्थान,पटना में होगी। 10 बजे से शुरू होगा।
 इन तीनों डोनर संस्थाओं के द्वारा जिन संस्थाओं को सहयोग दिया जाता है। उन संस्थाओं के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र से दलित महिलाओं पर उत्पीड़न संबंधी मामले को संग्रहण किया गया है। इन संस्थाओं के द्वारा जिला स्तर पर भी जन सुनवाई की गयी है। इसके बाद राज्य स्तर पर जन सुनवाई की जा रही है।

           कालो देवी को नौजवानों के द्वारा डायन करार दिया

प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कार्यकर्ता बच्चू मांझी ने कहा कि बोधगया थाने में सोमवार को मामले दर्ज करा दिया जाएगा।

 अभी-अभी गया जिले से खबर आयी है कि बोधगया प्रखंड के मोचारिम पंचायत के मोचारिम मुसहरी में कालो देवी को डायन कहकर पिटाई कर दी गयी है। कालो देवी का संबंध एकता परिषद,बिहार से है। जो जनादेश 2012 और जन सत्याग्रह 2013 में पदयात्रा सत्याग्रह में हिस्सा ली हैं।
अभी फुलेश्वरी देवी की भूख से हो गयी मौत का खुलासा करने में अहम किरदार अदा की हैं। इस समय भूमि अधिकार अभियान में अहम भूमिका अदा कर रही है। सूत्रों के अनुसार दबंग लोगों की साजिश हो रही है कि महादलित मुसहरों की एकता में दरार पैदा कर दें। महादलित मुसहर समुदाय की एकता में दरार पैदा करने में दबंग सफल हो रहे हैं। मुसहर नौजवानों को दबंग गुमराह करने में सफल हो रहे हैं। इसी का परिणाम सामने आया है। मामूली झगड़ा के अंदर बीचबचाव करने गयी कालो देवी को नौजवानों के द्वारा डायन करार दिया गया। कालो देवी के ऊपर मां और फुंफा को खा जाने का आरोप लगाया गया है।
इस पर कालो देवी का पैरवीकार करने वाले एकता परिषद के बोधगया के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अकेला का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है। सामाजिक कार्यनेत्री को अपमानित करने की साजिश है। इस मामले को अधिकारियों के सामने रखने का विचार चल रहा है। प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कार्यकर्ता बच्चू मांझी ने कहा कि बोधगया थाने में सोमवार को मामले दर्ज करा दिया जाएगा।
आलोक कुमार