Thursday 7 November 2013

महापर्व छठ की खरीददारी जोरशोर से




पटना। आप अगर महापर्व छठ पूजा से संबंधी समानों को खरीदने जा रहे हैं। तो आपके लिए और आपकी जरूरत के अनुसार दीघा हाट पर समान उपलब्ध है। चूल्हा से लेकर फल और सब्जी बहुतायत मात्रा में उपलब्ध रखा गया है। समाज के किनारे रहने वाले ‘डोम राजाओं के द्वारा निर्मित सूप भी है। वहीं अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं के द्वारा बनाया गया चूल्हा भी है। आपकी मर्जी दीघा हाट पर आकर महापर्व छठ के समान खरीद लें।
आपका दीघा हाट पर स्वागत है। आपकी खरीददारी सुलभ कराने की व्यवस्था की गयी है। बाजार भाव के अनुसार फोटो तैयार किया गया है। सब्जी भाव में 60 रूपए किलोग्राम टमाटर है। कोहरा और फूलगोभी 40 रूपए और बैंगन 35 रूपए किलोग्राम है। कुछ आदी मंहगी है। वह 20 रूपए ढाई सौ ग्राम मिलेगी। अगर आप दर्जन से केला नहीं खरीदते हैं तो आपके लिए घोध में केला उपलब्ध है। हाजीपुर में साढ़े तीन सौ है मगर दीघा हाट में 4 सौ रूपए बिक रहा है। जो भी समान है। आप विक्रेता से कीमत में कम करने के बारे में बोल सकते हैं। क्रेता का अधिकार है कि कीमत कम करके देने का आग्रह करना। याद रहे आपकी नजर किलोग्राम पर रहे। ज्यादा मोलजोल करेंगे तो कम वजन वाले बांट से तौलकर आपको चूना लगा सकता है। इसी लिए सदा सचेत रहें।

आलोक कुमार