पटना।
संत विनोबा हाई
स्कूल, पटेल नगर
के प्राचार्य ने
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
को संबोधित और
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
(स्थापना) की अनुशंषा
को ठेंगा दिखाने
पर अमादा हैं।
इनके बीच में
नीरज कुमार नामक
छात्र विकलांग फंस
गया है। प्राचार्य
के द्वारा स्थानान्तरण
प्रमाण-पत्र नहीं
निर्गत करने से
विकलांग परेशान हैं।
पोलियो
से अपाहिज बनाः
वह संत विनोबा
हाई स्कूल, पटेल
नगर में पढ़ने
जाते हैं। इनका
घर महेश नगर
में हैं। देश
से अभी-अभी
पोलियो का उन्मूलन
हो गया है।
बिहार से पोलियो
उन्मूलन होने के
पहले अनेकों बच्चों
को अपाहिज बना
डाला। पोलियो के
शिकार होने वाले
बच्चों में नीरज
कुमार भी शुमार
हैं। पोलियो से
आहत होने के
बाद नीरज ने
जिदंगी सवारने की जंग
में जुटे हैं।
सरकार से प्राप्त
त्रिपहिया वाहन ही
पैर बन गया।
जो अब साथ
छोड़ने को है।
त्रिपहिया वाहन खराब
हो गया है।
अभी
पटना-दीघा रेलखंड
(पीडी) के चपेट
में झोपड़ी में
रहताः यहीं पर
नीरज कुमार नामक
विकलांग रहते हैं।
त्रिपहिया वाहन से
अपाहिज संत विनोबा
हाई स्कूल,पटेल
नगर में पढ़ने
जाते। उसे नौवी
कक्षा की परीक्षा
देनी थी। उसी
समय अपरिहार्य कारणों
से पटना से
बाहर चला गया।
इसके कारण साल
2013 में नौवी कक्षा
की परीक्षा नहीं
दे सका। अब
वह संत विनोबा
हाई स्कूल से
नौवी कक्षा उर्त्तीण
होने का स्थानान्तरण
प्रमाण-पत्र मांग
कर रहा है।
प्रमाण-पत्र प्राप्त
करने के बाद
किसी अन्य स्कूल
में नामांकन कराकर
मैट्रिक की परीक्षा
देना चाह रहा
है।
विकलांग
छात्र ने सीधे
जिला शिक्षा पदाधिकारी
के पास आवेदन
दियाः मैं संत
विनोबा हाई स्कूल,
पटेल नगर, पटना
का एक विकलांग
छात्र हूं। अव्यवस्था
रहने के कारण
मैं वार्षिक परीक्षा
में उपस्थित नहीं
हो पाया। वर्तमान
विघालय मेरे घर
से काफी दूर
है। वहां पर
जाने में असर्मथ
हूं। इसके लिए
मुझे नवम् पास
का सार्टिफिकेट की
जरूरत है। जिससे
मुझे दसम् वर्ग
में दाखिला हो
जाएं। इसके लिए
मैं आपका सदा
अभारी रहूंगा।
जिला
शिक्षा पदाधिकारी को लिखाः
आवेदन में जिला
कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) का
हस्ताक्षर और मुहर
लगा है। नियमानुसार
स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र निर्गत
किया जाय। अनुशंषा
कर दिये हैं।
अभी हाल यह
है कि जिला
कार्यक्रम पदाधिकारी और संत
विनोबा हाई स्कूल,पटेल नगर
के बीच में
नीरज कुमार विकलांग
फंस गया है।
उसे स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र निर्गत
नहीं किया जा
रहा है। प्राचार्य
का कहना है
कि जिला कार्यक्रम
पदाधिकारी स्पष्ट रूप से
नौवीं कक्षा का
प्रमाण-पत्र निर्गत
करने का आदेश
नहीं दिया है।
प्राचार्य के निर्देशानुसार
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी
मिलने से पदाधिकारी
का कहना है
कि स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र निर्गत
करना प्राचार्य का
विशेषाधिकार है। झोपड़ी
की ओर से
आवाजाही करने वालों
को नीरज कुमार
रोक-रोककर परेशानी
बताता है। अभी
वह किसी तरह
से कोचिंग करने
जाता है।
आलोक
कुमार
No comments:
Post a Comment