Wednesday, 11 June 2014

खाघ सुरक्षा अधिकार कानून के तहत कार्ड नहीं निर्गत करने से लोग बौखलाएं


दानापुर। आज बुधवार को अनुमंडलाधिकारी राहुल कुमार जनता दरबार में बैठे। विलम्ब से कार्यालय आते ही लोगों से मिलना प्रारंभ कर दिए। व्यक्तिगत और सामूहिक तौर से लोग फरियाद दर्ज किए। सबसे अधिक खाघ सुरक्षा अधिकार कानून के तहत कार्ड नहीं निर्गत करने से बौखलाकर सैकड़ों की संख्या में लोग एसडीओ साहब को लिखित आवेदन देकर जल्द से जल्द कार्ड निर्गत करने का आग्रह किए। वहीं एकता परिषद के सदस्य और 26 साल से भूमि से बेदखल लोगों ने दरखास्त दिए। इनका मामला सीओ के पास रेफर कर दिया गया।
खाघ सुरक्षा अधिकार कानून के तहत कार्ड निर्माण करने वालों का कहना है कि हमलोग महादलित और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। हमलोगों के पास पहचान पत्र है। बीपीएल में नाम दर्ज है। इसके बाद खाघ सुरक्षा अधिकार कानून के तहत कार्ड निर्मित किया गया है। मगर वितरित नहीं किया जा रहा है। इसके कारण आसानी से खाघ सामग्री नहीं मिल पा रहा है। हमलोग कार्ड प्राप्त करने के लिए 10 जून को दानापुर पुलिस चौकी के पास सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहे। 11 घंटे इंतजार करने के बाद भी कार्ड नहीं मिला। विलम्ब हो ने वार्ड पार्षद आशा देवी और कर्मचारी विकास कुमार ने चले जाने को कहने लगे। इस आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में अभिषेक कुमार, कलावती देवी, तारा देवी,संगीता देवी,मंजू देवी, लक्ष्मीनियां देवी,इन्द्रा देवी, आशा देवी, कुंती देवी, लीला देवी,लालवती देवी, देवंती देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, रेशम खातुन, जहान बैगम, रूबी खातुन आदि थे।

आलोक कुमार

No comments: