Tuesday 5 August 2014

सामाजिक कार्यकर्ताओं को कानूनी संबंधी जानकारी

पटना। बिहार में पैक्स के सहयोग कार्यरत गैर सरकारी संस्थाओं के सामाजिक कार्यकर्ता को कानून संबंधी जानकारी दी जारी है। दिल्ली बेस मल्टिपल एक्शन रिसर्च ग्रुप के द्वारा कानूनी संबंधी जानकारी दी जा रही है।
चुनिंदा गैर सरकारी संस्थाओं को पैक्स के द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। इनको खास मुद्दे पर कार्य करना है। इसके अलावे घरेलू हिंसा और भेदभाव पर भी कार्य करना है। इन मुद्दों पर सामाजिक कार्यकर्ताओं को समझ विकसित करने के उद्देश्य से पांच दिवसीय कानूनी संबंधी जानकारी दी जा रही है। आज प्रथम दिन कानून क्या है ? इसके ऊपर जोरदार चर्चा की गयी। रोल प्ले , वीडियो , गीत , प्रेजेंटेशन और टॉक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुद की अपेक्षाएं भी रखे। समझा जाता है कि पांच दिनों के अंदर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। संविधान के अंतर्गत हमारे मौलिक अधिकार पर व्यापक चर्चा की गयी।

आलोक कुमार

No comments: