Tuesday 2 September 2014

पटना नगर निगम ने कसा शिकंजा टेम्पो चालकों पर


52 जगहों पर तसीलदार तसीलेंगे 10 रूपए

पटना। इधर पैट्रोल-डीजल का भाव बढ़ा और उधर टेम्पो चालकों ने किराया बढ़ा दिए। अब पटना नगर निगम ने टेम्पो चालकों से टैक्स तसीलने का मन बना लिया है। इसने 52 जगहों पर तसीलदार बैठाने का निश्चय किया है। हर बार टेम्पो चालकों से तसीलदार 10 रूपए तसीलेंगे। इस तसीलदारी से टेम्पो चालक गुस्से में गए है। टेम्पो का ब्रेक लगाकर पटना जंक्शन के पास धरना और अनशन करने लगे हैं।

इस संदर्भ में टेम्पो चालकों का कहना है। हम छह बार आवाजाही करते हैं। तब 10 रूपए की हिसाब से 60 रूपए टैक्स में देना पड़ेगा। इसके एवज में पटना नगर निगम के द्वारा  हमलोगों को किसी तरह की सुविधाएं नहीं दी जाती है। हमलोगों को टेम्पो स्टैण्ड नहीं दिया जाता है। टेम्पो खड़ा करने पर प्रशासन से झिड़की और लाठी खानी पड़ती है। अजय यादव ने कहा कि हमलोग टैक्स देंगे। तब यात्रीगण से ही वसूलेंगे। अब यात्रियों को अतिरिक्त राशि व्यय करना पड़ेगा। इस संबंध में जिला समाहर्ता से हस्तक्षेप करने करने की मांग की गयी है।


आलोक कुमार

No comments: