Friday 18 February 2022

निर्माण कार्य से हरिपुर काॅलोनी के लोग परेशान


 

पटना। राजधानी पटना में है दीघा। दीघा घाट पोस्ट आॅफिस के बगल में है हरिपुर कॉलोनी। इसी कॉलोनी से दीघा की पहचान हैं। यहां पर अटल पथ फेज 2 का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य से हरिपुर काॅलोनी के लोग परेशान हैं। यहां की आबादी कम से कम 5000 होगी। दुर्भाग्य से हरिपुर काॅलोनी का रास्ता और नाला बन्द कर दिया जा रहा हैं।
 

दूसरे  तरफ कोई आबादी नहीं हैं उस तरफ सड़क दिया जा रहा हैं। जिस स्थिति में निर्माण हो रहा हैं यदि पूरा ही जायेगा तो पूरा मुहल्ला डूब जाएगा। इसको लेकर ही मुहल्ले के गणमान्य लोगो के साथ बैठक हुई। पटना सुंदर बने लेकिन जनता के विकास की कीमत पर नहीं।अभी तक के अटल पथ के दोनो तरफ नाला और सर्विस लेन बना है तो आगे क्यों रोका जा रहा हैं। दीघा वासियों की सुविधा बढ़ाने के लिए सड़क बनना चाहिए न कि पानी में डुबाने के लिए।


आलोक कुमार

No comments: