Wednesday, 22 October 2014

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने स्वच्छ भारत का प्रण लेने का आह्वान किया


पटना।गत 30 साल से डाक्टर हूं। कान और नाक के विशेषज्ञ भी हैं। यह कहना है देश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का। डाक्टर साहब नेट का उपयोग करते हैं। तो लगे हाथ दीपावली की शुभकामनाएं देने लगे। डाक्टर साहब ने स्वास्थ्यकर्मियों को मोबाइल से एसएमएस के जरिए दीपावली की शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मंत्री जी ने स्वच्छ भारत का प्रण लेने का आह्वान भी कर दिए है। इधर बिहार सरकार ने मंत्री महोदय लोगों को कम्प्यूटर सिखाने की व्यवस्था की थी। लाखों रूपए खर्च किए गए। मगर तमाम मंत्रीगण दिलचस्पी ही नहीं लिए। मात्र 10 मंत्री आए। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उद्घाटन करने के बाद 4 मंत्री जी प्रस्थान कर गए। अच्छा है। जनता की कमाई को मंत्री जी समझ नहीं सके।
आज छोटी दिवाली है। कल बड़ी दिवाली है। खरीददारी जोरों पर है। एक दूसरे को लोग दीपावली की शुभकामनाएं देने लगे हैं। हम भी सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह कामना करते हैं कि बिना शोर-शराबे की दिवाली मनाया जाएं।

आलोक कुमार

No comments: