Saturday 1 November 2014

1 नवम्बर को सभी संतों का पर्व और 2 नवम्बर को सभी मृतकों का पर्व

कुर्जी कब्रिस्तान में 2 बजे से अनुष्ठान

ईसाई समुदाय कब्रिस्तान में मनाएंगे मुर्दों का पर्व
 


पटना। आज ईसाई समुदाय सभी संतोंका पर्व मना रहे हैं। कल ईसाई समुदाय मुर्दों का पर्व मनाएंगे। अल्पसंख्यक सभी संतों का पर्व को लेकर उत्साहित रहे। वहीं मुर्दों का पर्व मनाने की तैयारी में लग गए हैं। कब्रों को रौनकदार बनाने में लगे हैं। कम्प्यूटर से मिलाकर रंगों से कब्र को रंगा जा रहा है। क्रूस को रंगकर नाम लिखा जा रहा है। परेशानी यह है कि प्रायः कब्र में एक से अधिक लोगों को दफनाया गया है। किसका नाम लिखे और किसका नाम नहीं लिखे को लेकर उहापोह की स्थिति बन जा रही है। जो भी क्रूस पर जरूर ही नाम लिखा जा रहा है।

ईसाई समुदाय सभी संतों का पर्व मना रहे हैं: आज शनिवार को ईसाई समुदाय सभी संतों का पर्व मना रहे हैं। आज धर्मावलम्बी लोग गिरजाघर में गए। वहां पर जाकर श्रद्धापूर्ण ढंग से प्रार्थना किए। प्रार्थना के दौरान श्रद्धालुओं ने सभी संतों से परिवार में सहयोग देने और कृपा बरसाने का आग्रह किए। पुरोहितों ने पवित्र परमप्रसाद वितरण किए। जिसे भक्तिभाव से ग्रहण किया गया।

ईसाई धर्मावलम्बी संतों के नाम से ही नाम रखते हैं: ईसाई समुदाय के अनेक संतहैं। इनका अनेक नाम है। इन्हीं संतोंका नाम रखा जाता है। यह नाम स्नान संस्कार बपतिस्माके समय रखा जाता है। चर्चित संतों के नामों में जोसेफ, मरिया, जौर्ज, जोन, थोमस, अगस्तीन, लुकस जेवियर, फ्रांसिस आदि हैं। इन्हीं संतोंके नाम से संस्थाओं का नाम भी रखा जाता है। ईसाई समुदाय संतोंका नाम और अपने जन्म दिन को उत्साह से मनाते हैं। अब तो संतोंका नामों का हिन्दीकरण भी हो गया है। अब लोग हिन्दीकरण ही नाम को स्वीकार करने लगे हैं। पहले के नाम को विदेशी नाम करके उन नामों को ठुकराने लगे हैं।

मुर्दों का पर्व 2 नवम्बर कोः ईसाई समुदाय को कब्र में दफनाया जाता है। इसी को कब्रिस्तान कहा जाता है। कोई ईसाई व्यक्ति मर जाते हैं। तो उनके शव को बॉक्स रखकर कब्र के नीचे उतारा जाता है। उस वक्त अंतिम संस्कार में भाग लेने आए लोग मिट्टीडालते हैं। अब तो फूल भी डालते हैं। ऐसे लोगों को यानी मुर्दों का पर्व 2 नवम्बर को मनाया जाता है। मृतकों के कब्र को सावधानी से रखा जाता हैं इसके लिए कब्र के ऊपर क्रूस लगाया जाता है। लोहे के क्रूस पर मृतक का नाम लिख दिया जाता है। ताकि पहचान कायम रहे। इस कब्र को रौनकदार बनाया जा रहा है।

कुर्जी कब्रिस्तान में 2 बजे से अनुष्ठानः कुर्जी कब्रिस्तान में मुर्दों का पर्व के अवसर पर 2 बजे से अनुष्ठान होगा। इस दिन तीन बार मिस्सा पूजा की जाती है। दो बार सुबह में मिस्सा पूजा होती है। अंतिम तीसरी बार कब्रिस्तान में पूजा की जाती है। आज के दिन सूबे के सभी ईसाई कब्रिस्तान में मिट्टी को समर्पित लोगों की याद में कब्र के पास परिजन आंसू बहाने लगते हैं। यह भावनात्मक बिखराव और घनिष्ता को दर्शाता है। इसी कारण सप्ताह भर पहले ही कब्र को दुरूस्त करने का कार्य आरंभ कर दिया जाता है।मृतक के परिजन कब्रों की सुन्दरता लाने का प्रयास को अंतिम रूप दे रहे हैं। कल कब्र पर फूल,अगरबत्ती,मोमबत्ती चढ़ाया जाएगा। दोपहर समय में मोमबर्त्ती और अगरबत्ती जलाया जाएगा। पुरोहितों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान, परमप्रसाद आदि रस्म अदायगी करके अंत में सभी कब्रों के पास पहुंचकर पवित्र जल का छिड़काव करते हैं।

आलोक कुमार

No comments: