Sunday 16 November 2014

विश्व विजेता की तरह खेलकर भारत ने श्रीलंका को 5-0 से धोया


अब तक टीम इंडिया ने इंग्लैंड,न्यूजीलैंड,जिम्बाब्वे और श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया

रांची स्टेडियम में विराट कोहली ने माही की शॉट खेलकर रांची के किंग बन बैठे

रांची। जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेन्दुलकर से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई भारतीय ही मेरा रिकॉड तोड़े़। तब सचिन ने कहा कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली हो सकते हैं। उनका कथन सत्य होने लगा है। चतुर्थ एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने 264 रन बनाया। जब रोहित शर्मा ने 50, 100,150,200,250 और 264 रन बनाए तो स्टेडियम में बैठे लोग खड़े होकर जोरदार ढंग से ताली बजाकर स्वागत किया। दो बार 200 रन बनाने वाले रोहित शर्मा विश्व में एकलौता खिलाड़ी हैं। वहीं पांचवीं क्रिकेट मैच में विराट कोहली ने मैच जीताने वाले शतक ठोंका। 139 नाबाद रन बनाएं। इन दोनों को ऑस्ट्रलिया दौरे पर भी काफी उम्मीद है।
विश्व विजेता टीम इंडिया ने श्रीलंका को 5-0 से धो दिया है। इसके पहले भारत ने 2 बार इंग्लैंड को,1 बार न्यूजीलैंड को और 1 बार जिम्बाब्वे को भी 5-0 से धो चुका है। एक दिवसीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका के कप्तान अंजिलों मैथ्यू ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने 50 ऑवर में 8 विकेट पर 286 रन बनाए। कप्तान मैथ्यू ने 116 गेंद पर 139 नाबाद रन बनाए। माही के गृह जिले रांची में टीम इंडिया ने जोरदार ढंग से 287 रन बनाकर 3 विकेट से जीत दर्ज कर लिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 126 गेंद पर 139 नाबाद रन बनाया। कप्तान कोहली ने एक हजार रन पूरा कर लिये। चार साल से लगातार हजार रन बनाने में कामयाब हो रहे हैं। वहीं क्लीन स्वीप करने वाले कप्तान ने अबतक 21 बार शतक जमाएं है। लक्ष्य के पीछा करते विराट ने 14 बार शतक ठोंके हैं। इसमें 13 बार टीम इंडिया जीत गई है। चार साल से साल में अब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया की दौरा पर प्रस्थान करना है। प्रथम टेस्ट मैच 4 दिसंबर से होना है। प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच के कप्तान विराट कोहली हैं। स्टार स्पोर्टस ने सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। सुबह साढ़े पांच बजे से देखा जा सकता है।

आलोक कुमार












No comments: