Sunday 28 December 2014

गुजरात की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाला संगठन का बिहार में प्रवेश



पटना। स्वाश्रयी महिला सेवा संघसेवाअसंगठित क्षेत्र में काम करने वाली श्रमजीवी स्त्रियों का संगठन है। इसका संस्थापक विख्यात कार्यनेत्री इला भट्ट है। बिहार के पटना, खगड़िया, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मुंगेर, भागलपुर आदि जिले में कार्यरत है।बिहार में सेवाके एक लाख सदस्य है। इन सदस्यों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जाता है। अभी तक 7 सौ लेबर कार्ड बनाया गया है। इनको नूतन वर्ष 2015 में 15 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा।

 आजसेवाके द्वारा दीघा चौहट्टा में स्थित सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य संगोष्ठी आयोजित की गयी। मुख्य वक्ता डा.मंजू नाथ थीं। इनके अलावे पूनम पाण्डेय,मौसमी कुमारी,राखी, रितु सागर,खुशबू यादव रेखा आदि ने विचार व्यक्त किया। संगोष्ठी का विषयआने वालों को आने नहीं देते और जो आ जाते हैं उनको जीने नहीं देते हैं। इसको लेकर व्यापक चर्चा की गयी। भ्रूण हत्या करने वाले परिवारों का सामाजिक वहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। इसमें अरबन क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्से लिए और प्रत्येक पखवाड़ा में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा करने पर बल दिया। इस तरह की कार्य सेवाकी आगेवान करेंगे।

आलोक कुमार


No comments: