ईसाई
धर्मरीति के अनुसार फिलिप जोएल ह्मूज का अंतिम संस्कार

पटना। आज 3
दिसम्बर को साढ़े आठ बजे से पवित्र मिस्सा पूजा आरंभ की गयी।
चर्च में करीब 1000
लोग उपस्थित रहे। इसमें आस्ट्रेलिया
के पीएम टोनी एबट भी थे। सभी लोग उदास थे। आंखों से आंसू गिर रही थी। वजह साफ है। 25
नवम्बर को बाउंसर को झेल नहीं पाने से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर
फिलिप जोएल ह्मूज घायल हो गए थे। संत विन्सेंट हॉस्पिटल में भर्त्ती किए गए। चिकित्सकों
के द्वारा जोरदार प्रयास करने के बाद भी क्रिकेटर फिलिप को नहीं बचाया जा सका। 26
साल होने में 3
दिन बाकी था तो 27
नवम्बर को परलोक सिधार गए।
फिलिप के
घायल होने के आठ दिन और नश्वर शरीर के त्यागने के छह दिन के बाद अंतिम संस्कार
किया गया। फादर ने पवित्र मिस्सा पूजा अर्पित किए। इसके समाप्त होने के बाद ईसाई
धर्मरीति के अनुसार कब्रिस्तान में शव दफन करने के लिया गया। फिलिप के परिवार के
लोगों के अलावे क्रिकेटरों ने फिलिप को कंधे पर उठाकर चलकर कबिस्तान में पहुंचे।
ऑस्ट्रेलियाई
क्रिकेटर फिलिप जोएल ह्मूज सिडनी क्रिकेट ग्राउण्ड में घरेलू प्रतियोगिता शेफील्ड
शील्ड मैच के दौरान घायल हो गए थे। वह साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाजी करने
उतरे थे। तेज गेंदबाजों का अस्त्र से लैस होकर न्यू साउथ वेल्स के बॉलर सीन एबॉट
ने लेफ्ट हैंडर ह्मूज को बाउंसर फेंका। इस बाउंसर गेंद को बेहतर ढंग से नहीं खेल
सका। हेलमेट पहने रहने के बावजूद भी कान के पीछे तरफ गेंद जाकर लग गयी। वह गेंद से
जोरदार चोट खाने के बाद खड़े रहे। इसके बाद जमीन पर गिरे तो फिर उठे नहीं।
ऑस्ट्रेलिया
के एससीजी में 25
नवम्बर को साउथ ऑस्ट्रेलिया और न्यू
साउथ वेल्स के बीच मैच खेला गया। साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से ह्मूज बल्लेबाजी करने
उतरे। न्यू साउथ वेल्स के बॉलर सीन एबॉट की बाउंसर गेंद को बेहतर ढंग से नहीं खेल
सके। गेंद कान के पीछे तरफ जाकर जानलेवा चोट दे गयी। इसके बाद वह खड़ा रहा। फिर वह
जमीन पर गिर पड़ा। इसके कारण सिर में अधिक चोट लग गयी। समझा जाता है कि सिर में चोट
लगने से आंतरिक रक्तस्त्राव हुआ। उसी समय कोमा में चले गए। उन्हें उठाकर कर सिडनी
स्थित संत विन्सेंट हॉस्पिटल में भर्त्ती किया गया। यहां पर चिकित्सकों ने सिर का
ऑपरेशन भी किया। चिकित्सकों और परिचारिकाओं की जमकर दवा और प्रशंसकों के दुआ जारी
हो गया। उनको लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया। अन्ततः विधि के विधान के तहत
चिकित्सकों एवं परिचारिकाओं की दवा और प्रशंसकों के दुआ काम नहीं आया। 27
नवम्बर को अंतिम सांस छोड़े। जब उनका निधन हुआ उस वक्त उनके
परिजन तथा दोस्त उनके साथ थे। क्रिकेट जगत उनके निधन पर शोक प्रकट करता है।
अबतक
फिलिप जोएल ह्मूज ने 21
साल में डेब्यू किए थे। वे 26
टेस्ट और 25
वन-डे में
ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 26
टेस्ट मैच में 32.65
औसत से कुल 1535
रन बनाए हैं। उसमें 3
शतक और 7
अर्द्धशतक है। उच्चतम स्कोर 160
है। 25
वन-डे में 35.91
के औसत से 826
रन बनाए।
इसमें 2
शतक और 4
अर्द्धशतक है। मात्रः एक टी-20
मैच में 6
रन बनाए हैं।
मुम्बई से आईपीएल खेलते थे।
No comments:
Post a Comment