Sunday 8 February 2015

सोशल इंजीनियरिंग में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आगे?


पटना। तेवर गर्म है मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का। खुद को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बीस करार कर रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार ने महादलित के पुत्र को मुख्यमंत्री बनाए थे। यह समझकर चुपचाप रहे कि महादलित के लोग हल्ला करते हैं तो उनकी हत्या कर दी जाती है। सो 35 साल तक चुपचाप रहकर राजनीति करते रहे। इसी को आगे बढ़ाकर 2 माह तक मुंह बंद करके रखे। सो लोग समझने लगे कि जीतन राम कठपुतली हैं। रिमोर्ट नीतीश कुमार के पास हैं। तब स्वाभिमान जागा तो नीतीश कुमार से लम्बी लकीर खींच डाले।
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुुमारः पूर्व मुख्यमंत्री ने लड़कियों को बी.ए.तक फ्री शिक्षा कर रखी। बी.ए. में प्रथम श्रेणी लाने वाली लड़कियों को 10 हजार रू.दिए। इसमें बढ़ोतरी करके मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बी.ए.में ़िद्वतीय श्रेणी लाने वाली को 8 हजार रू.दिए। आई.ए. प्रथम श्रेणी को 15 हजार और द्वितीय श्रेणी को 8 हजार रू. दे रहे हैं। वर्तमान मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एम.ए.तक की शिक्षा फ्री कर दी।
आलोक कुमार

No comments: