Friday 17 July 2015

मुख्यमंत्री सी0एल0ए0एक्ट वालों को पेंशन दें

       सी0एल0 ए0 एक्ट 1942 में भी गिरफ्तार राजनैतिक बंदियों को सम्मानित करें सरकारः जौर्ज

   पटना। लोक नायक जय प्रकाश के नेतृत्व में चलाये गये आंदोलन के दौरान धारा 143ए 188ए 341ए आई.पी.सी. गर्दनीबाग 24.6.74 सी0एल0ए0 एक्ट 1942 में गिरफ्तार राजनैतिक बंदियों को भी सम्मानित करने का आग्रह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से किया गया है। फिलहाल केवल मीसा और डीआईआर के तहत जेल जाने वाले 12 सौ जेपी सेनानियों का चयन कर सम्मानित करने की प्रक्रिया जारी है। कर लिया गया है। शेष राजनीतिक कैदियों को हाशिये पर ही रख दिया गया है। इसको लेकर सन् चौहतर के जाबाज सिपाहियों में आक्रोश व्याप्त है।यह सवाल है कि 5 जून 1974 के बाद से ही जेल भरो अभियान के तहत जेल गए थे। उस अवधि में भला डी.आई.आर. और मीसा में गिफ्तार किया गया। सरकार ने डी.आई.आर. और मीसा वालों को सम्मानित किया और सी.एल.ए.एक्ट 1942 के तहत गिरफ्तार लोगों को अपमानित कर दिया। 

आलोक कुमार

No comments: