Saturday 22 August 2015

स्वाभिमान रैली 30 अगस्त को सफल बनाने में जूटे भाई धर्मेन्द्र


पटना। मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया हैं भाई धर्मेन्द्र। सदैव सद्भावना लाने का प्रयास करते हैं भाई धर्मेन्द्र। अपने प्रयास से उन्होंने कुर्जी चश्मा सेंटर मोड़ के पास सर्वधर्म मंदिर का निर्माण करवाया था। जिला प्रशासन के द्वारा निर्मित मंदिर को अतिक्रमण के दायरे में लेकर प्रशासन का हथौड़ा चला दिया गया। इससे विचलित नहीं हुए। पुनः सर्वधर्म मंदिर का निर्माण करवाने लगे। भगेरा आश्रम के बगल में है। कुर्जी चश्मा सेंटर गली से चलकर सीधे सर्वधर्म मंदिर के पास पहुंचा जा सकता है।

इस समय पूर्व मुखिया भाई धर्मेन्द्र स्वाभिमान रैली को सफल बनाने में जूट गए हैं।कुर्जी मोड़ पर स्वाभिमान रैली का होल्डिंग लगाया गया है। इसमें महागठबंधन के नेताओं को प्रमुखता दिया गया है। बिहार में 15 साल शासन लालू-राबड़ी की तस्वीर है। राजद अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हैं लालू प्रसाद यादव।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की भी तस्वीर है। भाई धर्मेन्द्र होल्डिंग लगाने में आगे रहते हैं। पर्व और त्योहारों के अवसर पर भी होल्डिंग लगाते हैं। ईसाई मतावलम्बियों की वार्षिक यात्रा के अवसर पर भी होल्डिंग लगाते हैं। मोकामा की महारानी मां मरियम को श्रद्धा निवेदित करने लोग मोकामा जाते हैं। कई वाहनों का प्रबंध भी करते हैं। न्यूनतम वाहन भाड़ा लेकर तीर्थयात्रा में ले जाते हैं।

पूर्व मुखिया भाई धर्मेन्द्र ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है। ना आया काला धन, ना हुई मंहगाई कम,कहां गया वो दंभ, जिससे तुम भरते थे दम? इस होल्डिंग के माध्यम से रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है। लाखों की संख्या में आने का आग्रह किया है। 30 अगस्त 2015 को गांधी मैदान में 11 बजे से स्वाभिमान रैली होने वाली है।


आलोक कुमार

No comments: