Saturday 21 November 2015

केवल हाथ ही मिला कि दिल भी?


पटना। ऐतिहासिक गांधी मैदान गवाह है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गर्मजोशी से हाथ मिला लिए। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने केवल हाथ ही मिला लिए कि दिल भी। इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी किंग मेकर लालू प्रसाद यादव से मिले और जनता के सामने हाथ भी खड़ा किए। यह ऐतिहासिक पल था जहां पर आपसी में लड़ने और भिड़ने वाले आमने-सामने खड़ा थे। राजनीति के एक नम्बर के दुश्मन पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ खड़े होने की कवायद शुरू कर दी गयी है। सीएम नीतीश कुमार से कहा जा रहा है कि आप तो बिहार को चला पा रहे हैं। आप तो देश भी संभाल सकते हैं। अब देखना है कि आने वाले कल का भविष्य क्या होगा?
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: