Friday 20 November 2015

सीएम नीतीश कुमार ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच में विभाग वितरति कर दिया

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव 


पटना। बिहार के राज्यपाल महामहिम रामनाथ कोविंद ने नीतीश कुमार की ताजपोशी कर दी। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच में विभाग वितरति कर दिया। खुद मुख्यमंत्री के जिम्मे सूचना एवं जनसर्म्पक विभाग ,गृह विभाग और सामान्य प्रशासन है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव होंगे। इनके जिम्मे पथ एवं भवन निर्माण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग है।तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य विभाग लघु सिंचाई विभाग और पर्यावरण विभाग के मंत्री बनाया गया है। अब्दुल बारी सिद्दकी,वित्त मंत्री, विजेन्द्र यादव, उर्जा मंत्री, राजीव रंजन सिंह, जल संसाधन मंत्री, श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री,जय कुमार सिंह, उघोग एवं साइस टेक्नोलॉजी मंत्री, आलोक मेहता, सहकारिता मंत्री, अवधेश सिंह, पशुपालन मंत्री, कुष्ण नंदन वर्मा, पीएचईडी एवं लॉ मंत्री, महेश्वर हजारी, नगर विकास मंत्री, अब्दुल जलील मस्तान, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री, रामविचार राय, कृषि मंत्री,शिवचन्द्र राम, कला एवं संस्कृति मंत्री, डॉ.मदन मोहन झा,राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, शैलेश कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री, कुमारी मंजू वर्मा, समाज कल्याण मंत्री, संतोष निराला, एससी-एसटी कल्याण मंत्री, डॉ. अब्दुल गफ्फूर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, चन्द्रशेखर,आपदा प्रबंधन मंत्री, खुर्शीद अहमद, गन्ना उघोग मंत्री, मुनेश्वर चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री, मदन सहनी खाघ एवं उपभोक्ता मंत्री, कपिलदेव कामत, पंचायती राज मंत्री, अनीता देवी, पयर्टन मंत्री, विजय प्रकाश श्रम संसाधन मंत्री,चन्द्रिका राय, परिवहन मंत्री और अशोक चौधरी, शिक्षा और आईटी मंत्री बने हैं।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: