Monday 23 November 2015

पॉकेट से झरने वाली रकम पर ब्रेक लगाकर नौजवान निर्माण कर रहे हैं झरना

आवाजाही करने वाले लोग मोमबर्त्ती और
अगरबर्त्ती जलाने के बाद प्रार्थना करते

पटना महाधर्मप्रांत के चर्च में ग्रोटों में बहने वाले अकेला झरना

बड़ा दिनके दिन बड़े काम का देंगे तोहफा

पटना। पटना महाधर्मप्रांत में है कुर्जी पल्ली। यहां पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलम्बी रहते हैं। अन्य पल्लियों की संख्या में ईसायत जनसंख्या कम है। इसके आलोक में कुर्जी पल्ली में ही अधिक धार्मिक आयोजन होता है। इस बार आयोजन नवयुवक संघ के सदस्य कर रहे हैं। कुर्जी पल्ली परिसर में माँ मरियम का ग्रोटों है। इसमें माँ मरियम की प्रतिमा विराजमान हैं। यहां पर आवाजाही करने वाले लोग मोमबर्त्ती और अगरबर्त्ती जलाने के बाद प्रार्थना करते हैं और मनौती भी मांगते हैं। इसके आलोक में नवयुवकों ने माँ मरियम के ग्रोटों में झरना बनाकर ग्रोटों में निखारता लाएंगे।

नवयुवकों ने माँ मरियम के ग्रोटों में झरना 


नवयुवक संघ से जुड़े विनय पंचम ने बताया कि हम नौजवान पॉकेटमनी को बेकार के कार्य में झरने नहीं देते हैं। पॉकेटमनी को बचाकर झरना बनाने में व्यय कर रहे हैं। करीब 1 लाख 65 हजार रूपए खर्च होने का अनुमान है। झरना को नयना विराम बनाया जा रहा है। लाइटिंग की व्यवस्था होगी। एक लघु तालाब बनाया गया है। तालाब का पानी को ग्रोटों से झरनाकी तरह झरता रहेगा। तालाब में रंग-बिरंगी मछली रखी जाएगी।
अपेन्द्र राणा उर्फ पप्पू ने बताया कि संपूर्ण कार्य में पल्ली पुरोहित फादर जॉनसन केलकत, येसु समाजी का सहयोग मिल रहा है। बाजाप्ता झरना निर्माण करने की मंजूरी पत्र दे रखा है। झरना निर्माण करने में प्रदीप साह, शैलेश अंथौनी, सतीश कुजूर, राहुल कुमार,नीरज जोसेफ आदि का अमूल्य सहयोग मिल रहा है।
आगे विनय पंचम बताते हैं कि पटना महाधर्मप्रांत के चर्च में पहली बार ग्रोटों में झरना बन रहा है। हमलोग 2 माह से निर्माण में लग गए हैं। क्रिसमस के अवसर पर 25 दिसम्बर 2015 को तोहफा के रूप में झरना दर्शनार्थ जनता को दे देंगे। कलकल बहती झरना को देकर लोग निहाल हो जाएंगे।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: