Monday 9 November 2015

और लालू प्रसाद यादव बन गए किंग मेकर


अपने सपूतों को विजयी बनाने में सफल हो गए

नवनिर्वाचित विधायक तेजस्वी यादव जन्मदिन मनाया

पटना। एक दशक से सत्ता से बाहर थे लालू प्रसाद यादव।पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सुपुत्री मीसा भारती पराजित हो गयीं। 9 साल बाद तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव विजयी हो सके। बिहार विधान सभा के सदस्य मां-बाप रहे। अब बिहार विधान सभा के सदस्य तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव बन गए हैं। संभव है कि पुत्री और पुत्रों में से कोई एक उप मुख्यमंत्री बन जाए। आज नवनिर्वाचित विधायक तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। काफी लोगों ने तेजस्वी यादव को विधायक बनने और जन्मदिन की बधाई दी है।

हां, राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 23 दिनों तक जोरदार ढंग से 251 चुनावी सभा किए। इसका नतीजा सामने है। राष्ट्रीय जनता दल को 80, जदयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली। तीनों ने मिलकर आपस में सीट शेयरिंग किए। इस तरह की शेयरिंग करने से भाजपा नेता गच्चा खा गए। भाजपा समझ रखी थी कि आपस में टूट जाएंगे। मगर बेहतर ढंग से तीनों दलों के नेताओं ने कर दिखाया। अब सामने है कि नीतीश कुमार को पांचवी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान करा दें। इसके साथ नीतीश मंत्रिमंडल का गठन कर दें। जानकारी मिली है कि तीनों दलों के नेताओं के बीच समझौता हो गयी है कि पांच विधायकों पर एक मंत्री बनाना। इस तरह राजद को 16,जदयू को 15 और कांग्रेस के हिस्से 5 मंत्री पद पड़ता है। बिहार विधान सभा-2015 चुनाव के दरम्यान किंग मेकर के रूप में लालू प्रसाद यादव उदय हुए हैं। अब जरूरत है कि तीनों दलों के लोग बेहतर ढंग से बिहार का कल्याण और विकास करें।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

No comments: