Sunday 13 December 2015

ख्रीस्त जयंती समारोह

पटना। आज आगमन काल का तृतीय रविवार है। 29 नवम्बर को आगमन काल का प्रथम रविवार था। उस दिन ‘आशा’ की मोमबत्ती जली। 6 दिसम्बर को आगमन काल का द्वितीय रविवार था। उस दिन ‘प्यार’की मोमबत्ती जली। 13 दिसम्बर को आगमन काल का तृतीय रविवार है। आज ‘खुशी ’की मोमबत्ती जली। इस दिन को अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ,पटना ने भुनाया। नवज्योति निकेतन में ‘क्रिसमस’ से संबंधित ख्रीस्त जयंती मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ईसाई समुदाय उपस्थित हुए। अभी-अभी सीएम नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ, पटना के अध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। एक तरफ चहक रहे थे तो दूसरी तरफ तकलीफ में थे। मुख्य अतिथि अब्दुल गफूर, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री समय पर आए नहीं। इनके गैरहाजिरी में ख्रीस्त जयंती समारोह शुरू कर दिया गया।

जीजस एंड मेरी एकेडमी की प्राचार्य पुष्पा पैट्रिक की देखरेख में संचालित कार्यक्रम में ईसा मसीह के जन्म लेने के वृतांत की झांकी तथा क्रिसमस का कैरोल गीत प्रस्तुत की गयी। भारतीय स्टेट बैंक कर्मी यास्मिन द्वारा पेश किए गए नृत्य के कार्यक्रमों से दर्शकों को प्रशंसा करने को मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम का संचालन असिंस्टेंट प्रिंसिपल पूजा शर्मा, करूणा कमल डेविड तथा रिचर्ड रंजन ने अपने आकर्षक तथा प्रभावपूर्ण शब्दों से किया। अपने स्वरों से दर्शकों को बांधने में सफल रहीं। 
मौके पर संत माइकल उच्च विघालय में कार्यरत शिक्षक डोनाल्ड लौरेंस को केन्द्रीय सरकार द्वारा बिहार के उत्तम शिक्षक के रूप में सम्मानित होने वाले को संघ ने भी सम्मानित किया। पूर्व की तरह ही कर्मठ तथा समाज के प्रति समर्पित महिलाएं करूणा कमल डेविड, पुष्पा पॉल, रेजीना बारा, अनीता आल्बर्ट, अजिता कुजूर तथा समर्पित प्रतिभा संपन्न युवाओं शैलेश अंथोनी, माइकल नीरज जोसेफ, अपेंद्र राना, अमन पौल तथा आशीष जौर्ज को उनके विशेष सकारात्मक गुणों, सेवा भावना एवं उपलब्धियों की वजह से अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ की तरफ से सम्मानित किया गया। इनको उपहार और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ, पटना के सचिव एस0के0 लौरेंस ने आगत अतिथियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि अगर हम सभी प्रभु ईसा मसीह के जन्म लेने के उद्देश्य तथा उनके सिद्धांतों पर चलने का कार्य करें, तो विश्व में सभी लोगों का जीवन सार्थक हो जाएगा। फिर तो विश्व में हर तरफ शांति,प्रेम,भाईचारा का माहौल बन जाएगा। इस दौरान अपने संबोधन में संघ के अध्यक्ष और बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष एम्ब्रोस पैट्रिक ने कहा कि प्रभु येसु महान हैं। वे हमारे मुक्तिदाता हैं। उनका जन्म तो साधारण सा गौशाला में हुआ। परन्तु वे हमारे हद्य में भी जन्म लिया है। आज दुनिया को उनके बताए सीख को अमल करना चाहिए। एक-दूसरे को प्यार करो जैसे प्रभु ने किया है। युवा सदस्य अभिषेक पैट्रिक ने धन्यवाद दिया। 

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

















No comments: