Sunday 20 December 2015

श्रद्धालु मन्नत में मोमबत्ती, अगरबत्ती, चुनरी, मिस्सा आदि चढ़ाते हैं

श्रद्धालु दुआ करते हैं और मन्नत मांगते 

पटना। दीघा थानान्तर्गत बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलानी के मध्य में स्थापित है माता मरियम की प्रतिमा। इस ग्रोटो के अंदर माता मरियम की प्रतिमा है। श्रद्धालु दुआ करते हैं और मन्नत मांगते हैं। प्रायः श्रद्धालु मन्नत में मोमबत्ती, अगरबत्ती, चुनरी, मिस्सा आदि चढ़ाने का वादा करते हैं। मन्नत पूर्ण होने के बाद श्रद्धालु माता मरियम के पास आकर चढ़ाते हैं। चुनरी चढ़ाते हैं। 

कहा जाता है कि ग्रोटो के पास अव्वारा कुत्ते रहते हैं। इनके तीन-चार बच्चे हैं। इन्हीं बच्चों की करतुत के कारण प्रतिमा गिर गयी। खेल-खेल बच्चों ने चुनरी को खिंच डाली। चुनरी को खिंचने से प्रतिमा टूट गयी। माता मरियम हाथ जोड़ रखी है। ईश्वर की दया वर्ष में क्षमादान करने का आग्रह कर रही है। इस तरह की कपोलकल्पित कहानी को प्रचार एवं प्रचार की जा रही है। इस मसले को शांत कर दिया गया है। इस टूटी प्रतिमा के बदले में दूसरी प्रतिमा को सोमवार को स्थापित कर दी जाएगी। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: