Saturday 19 December 2015

रात में माता मरियम की प्रतिमा टूटी

रात में माता मरियम की प्रतिमा टूटी

सुबह में कुत्तों पर आरोप लगा मामला शांत कर दिया

पटना। पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत में है बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलोनी। यहां पर 15 अगस्त 1968 में माता मरियम की प्रतिमा स्थापित की गयी।  इसे ईसाई समुदाय ग्रोटो कहते है। मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाते है। हाथ जोड़कर और आंख बदं करके दुआ करते है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह
ईसाई धर्मावलम्बी प्रार्थना करते हैं। माता मरियम के मई माह में माला विनती की जाती है। 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। ईसा मसीह के पालक पिता संत जोसेफ बढ़ई थे। उनके स्मरण में 1 मई को पवित्र मिस्सा पूजा की जाती है। श्रद्धालु आते हैं और माता मरियम से श्रद्धापूर्वक मांग करते हैं। उनकी मांग को पूरी झोली भरकर माता मरियम पूर्ण कर देती हैं।  

रात में माता मरियम की प्रतिमा टूटी हुई हालत में मिली। कॉलोनी के लोगों ने सुबह में लावाशि कुत्तों पर आरोप लगाकर मामले को शांत कर दिया। इस बात की जानकारी हासिल कर माता मरियम के ग्रोटो के पास भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह गए। यहां के लोगों ने वस्तु स्थिति की जानकारी दिए। श्री साह ने ग्रोटो को सामुदायिक भवन के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिए। ग्रोटो के वर्तमान स्वरूप रहेगा। कई जगहों पर पीलड़ निर्माण हों। पीलड़ के सहारे छत निर्माण होगा। उसी तरह ऊपर भी पीलड़ निर्माण होगा। उसी के सहारे करकट लगायी जाएगी। जो सामुदायिक भवन का रूप लेगा।राज्य सभा के सांसद आर के सिन्हा के प्रतिनिधि संजय राय को मोबाइल से निवेदन किया कि अल्पसंख्यक कॉलोनी में सामुदायिक भवन की प्रक्रिया शुरू कर दें।

एक तरह से ईसाई समुदाय सहनशीलता का परिचय दिया। एक गाल पर मारने वालों को दूसरे गाल बढ़ाने वाले ईसाई समुदाय बवाल करने पर विश्वास नहीं किए। प्रभात प्रकाशन से माता मरियम की प्रतिमा खरीदकर स्थापित करने जा रहे हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

No comments: