Sunday 20 December 2015

बांसकोठी क्रिश्चियन कॉलोनी की गंदगी दूर करने में सहयोग करेंगे

 अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह


विधायक संजीव चौरसिया से नाला निर्माण करने की पैरवी करेंगे

पटना। येसु समाज के पुरोहितों ने जमीन खरीदी थी। येसु समाज के अधीन कार्य करने वालों को खरीदी जमीन पर बसाया गया। अपने कामगारों से कम कीमत पर जमीन बेच दी। तब फूड फोर वर्क (काम के बदले अनाज) के तहत मकान बनाया गया। नीची जमीन होने के कारण मिट्टी भरके मकान बनाये। यहां पर पूर्व,मध्य और पश्चिम में रोड है। रोड भी नीची रहने के कारण मिट्टी और कूड़ों से भरा गया। नाला निर्माण करने समय भी रोड और नाला को ऊंचा किया गया। यहां पर लोग 1968 से पहले से ही रहते हैं।

कैथोलिक रिलिफ कमिटी से भूगर्भ नाला निर्माण हुआ। कुछ दिन चलने के बाद नाला जाम हो गया। पटना-दानापुर मुख्यमार्ग की नाली से होकर पानी अन्यंत्र जाता था। रोड निर्माण होने से पानी निकलना भी बंद हो गया। तब दीघा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया ने नाला और निर्माण निर्माण किया। कुछ दिन चलने के बाद जाम हो गया। इसके बाद वर्तमान दीघा ग्राम पंचायत के मुखिया ने भी रोड और नाला निर्माण किया। इसका अधिक फौकस पश्चिम वाले रोड पर ही रहा। पूर्व वाले रोड पर ध्या नही नहीं दिया। इसका नतीजा है कि पूर्व वाले रोड पर गंदगी और पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। मजे की बात है कि नीची जमीन और ऊंची रोड हो गयी है। जो लोग ऊंचा करके मकान बनाये थे उनका भी मकान रोड से नीचे चला गया है।

इसके आलोक में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी राजन साह ने दीघा विधान सभा से निर्वाचित भाजपा विधायक संजीव चौरसिया से आग्रह किया है कि पूर्व वाले रोड और नाला का निर्माण करा दें। श्री साह ने कहा कि विधायक महोदय ने आश्वासन दिए हैं कि वर्ष 2016-2017 में कार्य करवा देंगे। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।




No comments: