Sunday 20 December 2015

येसु समाजी के रूप में आर्च बिशप विलियम डिसूजा का शानदार 50 साल

पटना। येसु समाज में महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा शानदार 50 साल पूरा कर लिए। महाधर्माध्यक्ष 69 साल के हैं। 5 मार्च 1946 में जन्म लिए थे। जब 19 साल के थे तब 1965 में विश्वविख्यात येसु समाज में शामिल हुए। येसु समाज में केवल 11 साल पूरा किए थे तब 1976 में पुरोहित बन गए। पुणे में धर्मशास्त्र और तमिलनाडू में दर्शनशात्र का अध्ययन किए थे। इस बीच येसु समाज के सहायक नोविंस मास्टर के रूप में सेवा किए। मुजफ्फरपर में माइनर सेमिनरी के रेक्टर, पल्ली पुरेहित, मुजफ्फरपुर के बिशप के सचिव और एक वर्ष के लिए मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के प्रशासक बने।पटना धर्मप्रांत को विभक्त कर पोप ने बक्सर धर्मप्रांत सृजन किया था। के रूप में फादर विलियम डिसूजा को पोप ने 12 दिसम्बर 2005 को नव निर्मित बक्सर धर्मप्रांत के बिशप मनोनीत कर दिए। इनका विधिवत बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष 25 मार्च 2006 को नियुक्त कर दिए। बहुत जल्द ही 1 अक्टूबर 2007 को पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष बना दिये गए। जो अभी जारी है। 


प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा की गोल्डन जुबली मनायी गयी। उनके स्वागत में धार्मिक गीत पर नृत्य पेश की हैं स्कूली बालिकाओं ने। हाथ धोया गया। आरती करके टीका लगाया गया। हार पहनाया गया। इसके बाद महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा मिस्सा पूजा किया।

                    आलोक कुमार
                                                  मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।





No comments: