Monday, 14 December 2015

ईसाई समुदाय बालक येसु को पनाह देने को तत्पर

कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में
पवित्र परिवार को आश्रय देने की तैयारी में
बालक येसु का जन्म गौशाला में हुआ था
पालक पिता जोसेफ और निष्कलंक माता मरियम


पटना। अब क्रिसमस की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। 24 दिसम्बर की अर्द्धरात्रि में राजाओं का राजा का जन्म गौशाला में होगा। 25 दिसम्बर को क्रिसमस है। इसे बड़ा दिन भी कहा जाता है। इसकी तैयारी में लोग जुट गए हैं। 

ऐतिहासिक स्थल पादरी की हवेली। विदेशी मदर अन्ना डेंगल का 27 दिसम्बर,1939 (दिन बुधवार ) को आगमन होता है। ईसाई समुदाय 27 दिसम्बर को पवित्र परिवार का पर्व मनाते हैं। पादरी की हवेली में रहने वाले फादर और सिस्टरों ने मदर अन्ना डेंगल का स्वागत में कहते हैं कि आपको पालक पिता जोसेफ,निष्कलंक माता मरियम और बालक येसु से बना पवित्र परिवार स्वागत करते हैं। उसी समय से पादरी की हवेली में होली फैमिली अस्पताल संचालित हो गया। पादरी की हवेली से होली फैमिली अस्पताल का स्थानन्तरण कुर्जी में हुआ। तब से कुर्जी होली फैमिली अस्पताल के नाम से विख्यात हो गया है। भारत के राष्ट्रपति महरूम डॉ0 जाकिर हुसैन ने 19 नवम्बर,1958 को अनौपचारिक ढंग से उद्घाटन किया। इस 76 साल पूरा करेगा। 

बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष सिसिल साह का प्रयास प्रशंसनीय है। पहले सिसिल साह कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में कार्यरत थे। पादरी की हवेली को पर्यटन स्थल घोषित करने में सिसिल साह का योगदान अव्वल रहा है। इस समय बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के साथ मिशनरी स्कूलों में जा रहे हैं। मिशनरी स्कूलों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। Keep it up Cecil Sah.

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: