Thursday 14 January 2016

कुर्जी मोड़ बिन्द टोली में ए0एन0एम0दर्शन


आशा बहन तोड़ने और बनाने में व्यस्त
आयरन की गोली आपूर्ति नहीं
सरकारी विफलता की पोल खुली

ए0एन0एम0दर्शन
पटना। बिन्द टोली के अन्य लोगों की तरह ही ए0 एन0 एम0 दीदी भी विस्थापित हो गयी। एक भवन में उप स्वास्थ्य केन्द्र संचालित था। अब ए0 एम0 दीदी कुर्जी मोड़ बिन्द टोली में ठौर की तलाश कर रही हैं। जहां पर सरकारी कागजात और समान रखे। खैर, ए0एन.एम0दीदी का दर्शन हो गया। टीकाकरण पर जोर दे रही थीं। टीकाकरण संबंधी समानों को यदु महतो की झोपड़ी में रख दी है। अदद झोपड़ी की तलाश में हैं। दीदी को निमोनिया से पीड़ित नागमणि के बारे में जानकारी नहीं है। बच्ची का दादा देवेन्द्र महतो से दीदी को जानकारी मिली। 

बस स्मरण शेष
इसके बाद ए0एन0एम0 इंदु और माधुरी कुमारी दीदी रिंकु देवी नामक गर्भवती के पास गयी। रिंकु देवी ने आयरन की गोली मांग की ।तब दीदी का कहना था कि फिलवक्त आयरन की गोली सरकार के पास आपूर्ति नहीं की जा रही है। हम दीदी लोग ही आयरन की गोली खरीद कर गर्भवती महिलाओं को दे रहे हैं। बाद में दवा पर खर्च की गयी रकम वापस हो जाता है। एक अन्य के द्वारा जानकारी दी गयी कि टीकाकरण के बाद पारासीटामोल की भी खरीदारी नहीं है। मगर खर्च रकम नहीं दी जाती है। महागठबंधन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के आते ही स्वास्थ्य विभाग में दवा ही उपलब्ध नहीं है। 

कुर्जी मोड़ बिन्द टोली की आशा बहन हैं। अभी आशा बहन घर तोड़ने और बनाने में व्यस्त हैं। इसके आलोक में कोई गर्भवती महिलाओं की सुधि लेने वाला नहीं है। ए0एन0एम0दीदी लोग आती हैं और चली जाती हैं। आशा बहन 24 घंटे रहती हैं। प्रसव पीड़ा में स्वास्थ्य केन्द्र/अस्पताल में ले जाती हैं। जहां सुरक्षित प्रसव होता है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित रहते हैं। उनको जननी सुरक्षा योजना से राशि भी दी जाती है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: