Saturday 30 January 2016

7 फरवरी को 12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा

माँ मरियम तीर्थयात्रा के समय मुख्य याजक हैं


पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा

मोकामा। कैथोलिक चर्च,मोकामा पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आंडूस राजा ने जानकारी दी है कि 7 फरवरी को माँ मरियम तीर्थयात्रा आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा द्वारा 1 बजे दिन में महासमारोही यूखस्तिीय बलिदान अर्पित किया जाएगा। इसके पहले 12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा नेतृत्व करेंगे।
पल्ली पुरोहित के अनुसार 6 बजे से पहला यूखरिस्तीय समारोह होगा। 9 बजे चंगाई प्रार्थना एवं मिस्सा बलिदान अर्पित करेंगे फादर हृदय राज।12 बजे दिन में माँ मरियम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा नेतृत्व करेंगे।1 बजे दिन में महासमारोही यूखस्तिीय बलिदान अर्पित किया जाएगा। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,मुख्य अनुष्ठानकर्ता होंगे।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा, दीघा घाट,पटना।

No comments: