Thursday 7 January 2016

बिन्द टोली से करकट निकालने के दौरान फेकनी और राधिका घायल


कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में प्राथमिक उपचार 

प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए

पटना। पुलिसिया खौफ में बिन्द टोली के लोग समान निकाल रहे हैं। आज दोहपर में विजय चौधरी की पत्नी फेकनी देवी और दहाऊर चौधरी की पत्नी राधिका देवी समान निकाल रही थीं। इसके बाद दीवार पर चढ़कर करकट निकालने का प्रयास किया गया। दोनों दीवार पर चढ़ गयीं। जब आदमी और करकट का बोझ दीवार पर पड़ी तब दीवार गिर गयी। दीवार गिरने से राधिका को कमर में और फेकनी को सिर में चोट लग गयी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने उठाकर घायलों को उपचार करवाने ले गए। कुर्जी होली फैमिली अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद घर जाने की छुट्टी दे दी गयी। अभी दोनों बिन्द टोली में आराम कर रहे हैं। इस बात की जानकारी स्व0श्याम बहादुर चौधरी की विधवा लक्षिया देवी ने दी है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: