Thursday 25 February 2016

बड़बोल गए आई0ओ0 देवकुमार राम

मृतक की पत्नी शनिचरी देवी


पटना। पाटलिपुत्र थाना में कार्यरत है देवकुमार राम। इनके जिम्मे सोहन मांझी का मामला है। पाटलिपुत्र थाना में दर्ज कांड संख्या 384/15 का आई 0ओ0 है। करीब 134 दिनों के बाद भी आई0ओ0 ने मृतक  सोहन मांझी की चार्जशीट पेश नहीं कर सका है। इसके चलते महादलित मुसहर समुदाय से मृतक की पत्नी शनिचरी देवी को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण महादलितों में आक्रोश व्याप्त है।
बताते चले कि महादलित मुसहर समुदाय के सोहन मांझी की मौत 14 अक्टूबर 2015 को सड़क दुर्घटना में हो गयी। एल0सी0टी0घाट के सामने घटना घटी थी। पाटलिपुत्र थाना में मामला दर्ज है। इसका अपराध कांड संख्या-384/15 है। मृतक की विधवा शनिचरी देवी ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग, बिहार में जाकर आवेदन पेश करके मुआवजा देने की मांग की थीं। उक्त आवेदन के आलोक में आयोग के उप सचिव ने मामले को रेफर वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना को अग्रसारित कर दिया। उनसे आग्रह किया गया कि 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करके अघतन कार्रवाई की जानकारी दें।
इस बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय के मानव अधिकार आयोग में जाने से जानकारी मिली कि डीआर नम्बर.10761(सामान्य शाखा) दिनांक 19.12.2015 को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के पास प्रेषित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के कार्यालय से  जानकारी मिली कि पाटलिपुत्र थाना कांड संख्या- 384/15 लम्बित है। 
इस कांड के आई0ओ0 देवकुमार राम कहते है कि उनके पास हजारों कार्य है। कार्य की बाढ़ के आगे उनको कार्यों के बारे में याद ही नहीं रहती है। इस लिए वार्ता के दरम्यान आई0ओ0 ने दर्जनों बार कहा कि आप इस कांड के बारे में बतला दीजिएगा। यह समझ से परे की बात है। आखिर आई0ओ0 को कौन बतलाएगा? अभी तक तो राज्य अनुसूचित जाति आयोग, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था और पाटलिपुत्र थानाध्यक्ष के द्वारा आई0ओ0 देवकुमार राम को बतलाया जा चुका है। फिर भी आई0ओ0 बतलाने को ही कह रहे हैं। 
क्या आई0ओ0 (चार्जशीट) काम के बदले दाम के बारे में बतलाने को नहीं न कह रहे हैं? इस बाबत जब आई0ओ0 से कहा गया कि 134 दिनों के बाद भी चार्जशीट पेश नहीं की जा सकी है। काफी विलम्ब होने से आपका नाम खराब नहीं हो जाएगा? तो उनका कहना था कि पांच साल तक कार्य को टांगे रहते हैं। आप मेरा नेमप्लेट देख ले और आपको जहां भी जाकर शिकायत कर देना है। वहां पर आप जाकर खुशी-खुशी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आई0ओ0 देवकुमार राम कहते हैं कि रात्रि गश्त में निकलते समय एल0सी0टी0घाट में जाकर महादलितों को मोबाइल नम्बर- 8539891270 दे दिया है। वे लोग संर्पक करेंगे। आप भी बता दीजिएगा।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: