Friday 19 February 2016

अति उत्साहित पुलिसकर्मियों की हरकत से कभी भी दुर्घटना संभव



कुर्जी मोड़ पर है My I help  you

पटना। पटना-बांसघाट-दानापुर मुख्य मार्ग है। गांधी मैदान ( पूरब ) से चलकर दानापुर ( पश्चिम ) तक जा सकते हैं। इस मार्ग पर कुर्जी मोड़ है। वाहन उत्तर से दक्षिण से पूरब से और पश्चिम से आवाजाही करती है। इसका मतलब है कि कुर्जी मोड़ चौराहा बन गया है। इस रूट में मिशनरी और निजी विघालय है। स्कूलों का वाहन और निजी वाहन भी है।इसके आलोक में पुलिस प्रशासन ने My I help  you बना रखा है। केन्द्र के ऊपर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। कई पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। जो अनियंत्रित वाहनों को नियंत्रित करें। जाम की स्थिति बनने नहीं दें। टेम्पों चालकों को लाख समझाने और बुझाने के बाद भी बुझते नहीं है। सवारी को बैठाने के चक्कर में कुर्जी मोड़ के सामने ही टेम्पों खड़ा कर देते हैं। ऐसे टेम्पों चालकों सबक सिखाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को डंडा का सहारा लेना पड़ता है। उनको दण्डित भी किया जाता है। फाइन वसूला जाता है। फाइन न देने और किसी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए टेम्पों चालक टेम्पों लेकर भागने का प्रयास करने लगते हैं। इस क्रम पुलिसकर्मी टेम्पों पर बैठ भी जाता है। तब भी टेम्पों चालक ऐसा टेम्पों चलाते हैं कि खतरा बड़ जाती है। 

इसी तरह की घटना आज शुक्रवार को देखने को मिली। कुर्जी मोड़ पर टेम्पों चालक भीड़ लगा दिये। एक टेम्पों चालक ने अति कर दिया। इस टेम्पों चालका को पकड़ने का प्रयास होने लगा। एक पुलिसकर्मी टेम्पों को रोक रहा है और द्वितीय पुलिसकर्मी टेम्पों पर बैठ गया। इस क्रम में दोपहिया वाहन पर जाने वाले दम्पति चपेट में आ गये। मामूली टक्कर लगी थी। इस बीच पुलिसकर्मी ने टेम्पों की चाभी निकालकर रख दिया। ऐसा करते समय कभी भी दुर्घटना हो सकती है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
दुर्घटना संभव


No comments: