Monday 15 February 2016

जो ऐसिड बनकर गंगा नदी में गिर रह रहा है

पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर कैनाल निर्माण
अब कैनाल में नाला का पानी गिरने लगा है

पटना। राजधानी में रहने वाले लोगों से रूठकर गंगा जी दूर से दूर चली गयी। गंगा नदी दूर चले जाने से लोग परेशान होने लगे। सबसे अधिक परेशानी महापर्व छठ और अन्य त्योहारों के अवसर पर होता है,जब गंगा नदी में डुबकी लगाना अनिवार्य हो जाता है। 
जब सीएम लालू प्रसाद यादव थे। तो अपने कार्यकाल में कैनाल निर्माण बनाकर गंगा नदी को राजधानी के किनारे लाने का प्रयास किये। जो असफल साबित हुआ। इसके बाद माननीय पटना उच्च न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशों ने सरकार को आदेश दिया कि गंगा नदी को किनारे लाने की कवायद करें। इस आदेश को तामील करके सरकार ने गंगा नदी को किनारे लाने में सफल हो गयी। कुछ माह के बाद गंगा नदी का पानी कम होने लगा। इसका असर कैनाल पर भी पड़ा। कैनाल में पानी आना बंद हो गया। अब कैनाल में नाला का पानी गिरता है। जो कैनाल के माध्यम से गंदा पानी ऐसिड बनकर गंगा नदी में गिरता है। इसी में बच्चे नौका विहार करते हैं। 
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: