Sunday 20 March 2016

दाऊद सुत की गूंजे इस्रायल के प्रभु को नभ में यश की भेरी जय-जय होवे तेरी


पटना। आज रविवार है। सुबह 6.30 बज रहे है। रंग-बिरंगे पोशाक में भक्तगण आये हैं। कुर्जी पल्ली के मुख्य प्रवेश द्वार पर भक्तगणों का जमावाड़ा है। इस बीच मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस के नेतृत्व में फादर जॉनसन,फादर सुशील,फादर दोमनिक और फादर ऑन्टो खजूर एतवार के रस्म अदायगी करने आ रहे हैं। कुर्जी पल्ली की गायक मंडली गाना शुरू करते हैं जय-जय होवे तेरी जय-जय होवे तेरी प्रभु के प्रतिनिधि दाऊद सुत की गूंजे इस्रायल के प्रभु को नभ में यश की भेरी जय-जय होवे तेरी। 

कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जॉनसन ने धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस का स्वागत करते हैं। इसके बाद पवित्र धर्मग्रंथ से पाठ पढ़ा। इसके बाद मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस ने खजूर एतवार के रस्म अदायगी वाले पाठ पढ़ा। नक्सल प्रभावित सिकन्दरा पल्ली से खग्गी लायी गयी थी। धर्माध्यक्ष ने पवित्र जल का छिड़काव किया। खग्गी पर आशीष देने के बाद भक्तगणों के बीच में खग्गी वितरण कर दिया गया।



उल्लेखनीय है कि प्रभु येसु ख्रीस्त येरूसलेम नगरी में प्रवेश किये थे। प्रभु येसु को देखकर लोगों ने स्वागत किया। उनके आदर में राह पर चादर बिछा दिये। जैतून की डाली को लहराये। जय हो प्रभु की जय हो जय हो प्रभु की जय, हो स्वर्ग लोक में,जय हो स्वागत हेतु हर्ष के मारे, बालक ले जैतून की डालें गूंजित करने लगे नारे, जय हो प्रभु की जय हो। पृथ्वी और जो कुछ इसमें है संसार और जो इसमें निवास करते हैं यह सब प्रभु का है क्योंकि उसी ने समुन्द्र पर दृढ़ किया और नदियों पर स्थापित किया है। फाटक ऊंचे और चौड़े बनकर खुल जाएं जिससे महाप्रतापी राजा प्रवेश कर सके यह महाप्रतापी राजा कौन है वह प्रभु है समर्थ शक्तिशाली तथा पराक्रमी। फाटक ऊंचे और चौड़े बनकर खुल जाएं जिससे महाप्रतापी राजा प्रवेश कर सके यह महाप्रतापी राजा कौन है वह प्रभु महाप्रतापी राजा कौन है वह सेनाओं के प्रभु ही है वह महाप्रतापी है। पिता,पुत्र और पवित्र आत्मा की महिमा हो जैसे की आदि में थी अब है और अन्तकाल तक सदा रहे, आमेन। गीत गाया गया। इस तरह के अन्य गीत गाकर भक्तगण गिरजाघर में प्रवेश किये। इसके बाद मिस्सा पूजा शुरू की गयी।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
दीघा घाट,पटना।




No comments: