Sunday 20 March 2016

प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में सिस्टर तृप्ति साह सम्मानित


मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप काजीटेन फ्रांसिस के हाथों से

सिस्टर तृप्ति साह का चाचा हैं फादर फिल्टन साह 


पटना। आज पाम संडे है। संपूर्ण विश्व में पाम संडे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कुर्जी पल्ली में स्थित प्रेरितों की रानी ईश मंदिर में खजूर एतवार मनाया गया। काफी संख्या में भक्त गिरजाघर में उपस्थित रहे। मौके पर 6 मार्च 2016 को एसीएन सिस्टर बनने वाली तृप्ति साह को सम्मानित किया गया। गर्व की बात है कि मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन फ्रांसिस के हाथों से सिस्टर तृप्ति को सम्मानित किया गया। मिस्सा पूजा समाप्त होने पर मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सिस्टर तृपित को बधाई् दी।

पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर एक में पड़ता है मरियम टोला। इस टोला में रहने वाले ईसाई समुदाय के लोग एक्स. टी. टी. आई. में जाकर मिस्सा पूजा सुनते और आधारना करते हैं।एक्स.टी.टी.आई. के जुनियर ब्रदर अभ्यागमन करने मरियम टोला में जाते हैं। युवाओं से मिलते हैं और अपना अनुभव साझा करते हैं। उन लोगों के मरियम टोला में आवाजाही करने से वातावरण में सुधार आने लगता है। धार्मिक प्रवृति वालों के आगमन से धार्मिक वातावरण बन जाता है। इसका प्रत्यक्ष प्रभाव सामने आया।

सदैव स्व0 अलोसियुस पंक्रासियुय साह के परिवार में मिशनरियों के क्रियाकलाप पर चर्चा की जाती थी। यहां पर हरदम मिशनरियों की सकारात्मक आलोचना करने वाले संजीवन प्रेस के अनुवादक स्व0 अलोसियुस साह के परिवार में धार्मिक की बाढ़ आ गयी। जो रूकने का नाम ही नहीं लिया। जी हां, इसमें कोई शक नहीं है कि पवित्र परिवार में फादर फिन्टन साह और सिस्टर तृप्ति साह रहते हैं। स्व0 अलोसियुस पंक्रासियुस साह के पुत्र हैं फादर फिन्टन साह। फादर फिन्टन से प्रोत्साहित होकर तृप्ति साह भी सिस्टर बनने की ठान ली। स्व0 साह के पुत्र फिल्टन साह धर्मसमाज में प्रवेश कर गये। बेतिया धर्मप्रांत के धर्मप्रांतीय पुरोहित हैं। फिलवक्त फादर फिल्टन साह चखनी में कार्यरत हैं। 

अभी-अभी स्व0 साह के पुत्र एडवर्ड अलोसियुस साह की पुत्री तृप्ति साह भी सिस्टर बन गयीं। एससीएन समाज की सिस्टर हैं। फिलवक्त एससीएन समाज के द्वारा नाजरेथ हॉस्पीटल चलाया जाता है। वहीं कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल में एससीएन की साझेदारी है। दोनों एम.एम.एस.एस. और एस.सी.एन. मिलकर चलाते हैं। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: