Sunday 6 March 2016

रायपुर में चर्च पर हमले से दर्जनों घायल




रायपुर। आज चालीसे के चौथा रविवार है। रायपुर के कचना इलाके में स्थित एक चर्च पर हमला कर दिया गया। रविवार को प्रार्थना के दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचकर तोड़फोड़ की। हमले में कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नकाबपोश हमलावर बाइक से आए थे। हमलावरों ने चाकू और डंडे लिए हुए थे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने आरोप लगाया कि हमलावर बजरंग दल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चर्च में तोड़फोड़ की और चर्च के भीतर रखे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट को तोड़ दिया। 

Add caption
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कुछ लोगों ने एक चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की। घटना कचना स्थित चर्च में अचानक हुई। उस वक्त वहां प्रेयर चल रही थी और करीब 50 लोग मौजूद थे। हमले में कई लोगों को चोटें भी आईं। चर्च पर धर्म बदलवाने का आरोप..।हमलावरों की संख्या करीब 20 थी और वे चर्च पर धर्म बदलवाने का आरोप लगा रहे थे।चर्च में घुसते ही उन लोगों ने वहां रखे म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स, कुर्सी-टेबल, इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट्स में तोड़फोड़ शुरू कर दी।कुछ लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट भी की गई।रायपुर क्रिश्चियन फोरम ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।बाइक पर आए थे हमलावर।आई विटनेस के मुताबिक हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। सभी चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए थे। तोड़फोड़ करने के बाद वे फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयान के मुताबिक छानबीन शुरू कर दी है। मौके से पुलिस ने चार बाइक बरामद की हैं। नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस को शक है कि माहौल बिगाड़ने की मंशा से इस घटना को अंजाम दिया गया।हालांकि हमले को चर्च से जुड़े एक जमीन विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या बोले सीएसपी?सीएसपी संजय ध्रुव के मुताबिक कुछ लोगों ने प्रेयर के दौरान चर्च में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की है।अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने बताया कि हमलावरों ने महिलाओं पर हमला किया, उनके कपड़े फाड़ दिए।लोगों ने हमला कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। हमले में पांच लोगों के घायल होने की भी सूचना है। प्रदेश क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल ने बताया कि हमलावरों ने महिलाओं पर हमला किया, उनके कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, उन्होंने बच्चों को भी अपना शिकार बनाया।

पन्नालाल ने बताया कि हमलावरो का आरोप था कि चर्च में कथित तौर पर धर्म परिवर्तन करवाने का काम होता है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिन वाहनों से हमलावर आए थे, उन्हें जब्त कर लिया। पन्नालाल ने आगे बताया कि हमलावरों ने बाइबल (ईसाइयों का पवित्र धर्मग्रंथ) और दीवारों पर टंगी कुछ तस्वीरों को भी अपवित्र कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए शर्म की बात है कि अल्पसंख्यकों पर आए दिन हमलेे हो रहे हैं। चर्च जाने वालों पर पिछले 5 हफ्तों में यह चौथा हमला है। हम इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हमलावरों ने चर्च में कुर्सियों, संगीत वाद्य को तोड़ डाला।

चर्च में प्रेयर करने आई रेश्मा नामक एक महिला ने कहा कि लोगों ने अचानक हमपर हमला कर दिया। उन्होंने महिलाओं को बच्चों को भी नहीं छोड़ा। हमने यह जानने की कोशिश की कि उनकी समस्या किया है, लेकिन उन्होंने हमें कोई सफाई नहीं दी। उन्होंने हमें धमकी दी कि हम इस जगह को खाली कर दें। हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।



No comments: