Sunday 6 March 2016

एशिया के बॉस बनने का सुनहला अवसर


उभरते खिलाड़ी हार्दिक पाड्या
पटना। आज एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच में टक्कर है। इस भारत मजबूती से के साथ बांग्लादेश को टक्कर देने को तैयार है। गौर से देखने से पता चलता है कि भारत बांग्लादेश को आसानी से पराजित कर सकता है। भारत का मानना है कि बांग्लादेश को आसानी से नहीं लेंगे। गंभीरता के साथ खेलेंगे और उसमें मात करेंगे। आज शिखर धवन और रोहित शर्मा को शानदार शुरूआत देने की जिम्मेवारी है। ऐसा करने से भारत को बढ़त बनाने लायक स्कोर बन पाएगा। यह सब कुछेक घंटे के बाद मैदान में पता चल पायेगा। भारत को दिखाना है बांग्लादेश को हराना है।

5 बार के चैम्पियन है भारतः भारत 5 बार चैम्पियन बना है। एशिया कप 50 ओवर का होता था। इस बार विश्व कप को देखकर 20 ओवर का कर दिया गया। भारत का मुकाबला एशिया कप टी-20 में बांग्लादेश के साथ होने जा रहा है। एशियाई क्षेत्र में क्रिकेट खेलने वाले देशों का बॉस बनने की दिशा में एक कदम पीछे है। लीग मैच में बांग्लादेश को पानी पिलाने वाले भारत के हौसल्ले बुलंदी पर है। हां, भारत को गुमान पालने की जरूरत नहीं है। आत्मविश्वास पर काबू पाने की जरूरत है। आशा है कि भारत सुपरसंडे में बांग्लादेश को पराजित कर छठे बार एशिया कप पर फतह कर पाने में कामयाब हो जाएगा। 125 करोड़ भारतीय की दुआ भारत के साथ है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: