Tuesday 15 March 2016


सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सुनहला तड़का वाला फ्रेम को

एस.एस.पी. को भेंट किया


पटना। पटना सदर प्रखंड के 5 ग्राम पंचायतों को पटना नगर निगम के अधीन कर लिया गया है।पूर्वी मैनपुरा, पश्चिम मैनपुरा और उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत। इसी तरह पूर्वी दीघा और पश्चिमी दीघा ग्राम पंचायत है। उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत के कुर्जी गंगा किनारे रहते हैं दयाल शरण। घर गृहस्थी संभालने में योगदान करते हैं और सामाजिक कार्य भी करते हैं। इन कार्यों को संपादन करने में गौरवान्वित महसूस करते हैं। सिविल सोसायटी के सदस्य भी हैं।

अखबार में प्रकाशित सचित्र खबर को सुनहला फ्रेमिंग का तड़काः पटना के एस.एस.पी. हैं मनु महाराज।नक्सलवादी क्षेत्र गया से स्थानान्तरण होकर पटना आये हैं। इनके नाम से ही अपराधी बिल में छुपना चाहते हैं।फिर भी अपराधी अपराध करने में संकोच नहीं करते रहे। विरोधी दलों द्वारा सुशासन सरकार की छवि को धूमिल करने लगे। जंगल राज आ जाने की भविष्यवाणी करने लगे।इस पर विराम लगाने में वरीय आरक्षी अधीक्षक मनु महाराज सफल हो रहे हैं।उनके हौसल्ले का बढ़ावा और इजाफा करने पहुंच गए सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण। कई सप्ताह से लगे थे। एक अखबार में एस.एस.पी. मनु महाराज के बारे में सचित्र खबर प्रकाशित हुई थी। अखबार में प्रकाशित खबर को काटकर फ्रेमिंग कर दिये। एक कुशल जौहरी की तरह प्रकाशित खबर पर सुनहला तड़का लगा दिया सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण । 

फ्रेम पर सुनहला तड़का लगाकर फ्रेम को वरीय आरक्षी अधीक्षक को सौंप दियाः आज मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण मंगलमय कार्य करने निकले। साधारण ही ड्रेस में एस.एस.पी.कार्यालय में गये। सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कृत कार्य पर मौजूद आरक्षी प्रशंसन्नचीत दिखे। तुरंत कार्यलय में विराजमान मनु महाराज से मिलाया गया। एस.एस.पी. मनु महाराज काफी खुश दिखे। सामाजिक कार्यकर्ता दयाल शरण द्वारा दिये गये सुलहला फ्रेम के साथ फोटो खिंचवाया। मोबाइल नम्बर और परिचय लिये तथा स्नेह दिल से धन्यवाद कह दिये।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: