Tuesday 15 March 2016

गर्मी आने के पूर्व ही कुर्जी बिन्द टोली में पानी का अभाव

7 चापाकल नाकाफी, खराबी उत्पन्न शुरू 

स्नान करने और कपड़े धोने गंगा नदी में पड़ता है जाना 

पटना। दीघा बिन्द टोली से आये हैं। 2 महीने के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं हो सका है। कुर्जी बिन्द टोली में 7 चापाकल गाढ़े गए हैं। जो जनसंख्या की दृष्टिकोण से नाकाफी है। इसमें अधिकांश खराब है। लोग खुद ही चंदा करके चापाकल चालू करवाने को बाध्य हो रहे हैं। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण स्नान करने और कपड़े धोने लोग गंगा नदी की ओर रूख कर रहे हैं। आप जहां भी जाएंगे लोग शिकायत कर रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को आकर देखना चाहिए किस तरह की दिक्कत से लोग दो-दो हाथ हो रहे हैं। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: