Thursday 24 March 2016

ईसाई समुदाय गुड फ्राइडे को उपवास और परहेज रखेंगे


25 मार्च को है सार्वजनिक छुट्टी

पटना। पटना महाधर्मप्रांत में है कुर्जी पल्ली।यहां के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर जॉनसन हैं। इनके द्वारा नौजवानों को भरपूर प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रोत्साहित पाकर नौजवान इनोवेशन करने से चुकते नहीं है। इस साल नौजवानों ने गुफा निर्माण किया है। इस गुफे में पवित्र शुक्रवार को प्रभु येसु ख्रीस्त को दफनाने और गुफे में से जी उठने की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।गुफा निर्माणकर्ता ओपेन्द्र राणा उर्फ पप्पू हैं। 

पवित्र शुक्रवार को आशा दीप स्कूल से सुबह 6.00 बजे प्रभु येसु ख्रीस्त के क्रूस की यात्रा को दर्शाते हुए एक झांकी निकलेगी। प्रभु येसु की भूमिका में विक्टर फ्रांसिस है। आशा दीप स्कूल में भक्तगण 5.45 बजे उपस्थित होंगे। सुबह 6.00 बजे झांकी निकलेगी। पटना-दीघा-दानापुर मार्ग से होकर झांकी संत माइकल स्कूल के सामने  कुर्जी पल्ली पहुंचेगी। यहां पर पहुंचने के बाद ही 14 मुकाम शुरू होगी। 

14 चरण के दास्ताने बयान में प्रभु येसु को क्रूस पर चढ़ाया जाता है। क्रूस पर ही प्राण त्याग देते हैं। प्राण त्यागने के बाद प्रभु येसु के शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। बगल के ही गुफा में दफना दिया जाता है। गुफा के मुंह पर बड़ा पत्थर लगा दिया गया। 

पवित्र शुक्रवार की धर्मविधिः सेक्रेट हार्ट चर्च, पाटलिपुत्र, एक्स0 टी0 टी0 आई0 और संत मेरी,ए0 जी0 कॉलोनी में 3 बजे से, प्रेरितों की रानी ईश मंदिर और आई0 जी0 आई0 एम0 एस0 में 4.00 बजे से और नोट्रेडम में 4.30 बजे से धार्मिक धर्मविधि होगी। 


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: