Tuesday 22 March 2016

पटना महाधर्मप्रांत में मिस्सा और अन्य आध्यात्मिक सेवाओं की दरें निर्धारित


पटना। पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष हैं विलियम डिसूजा। इनके अधीन पटना, मुजफ्फरपुर, बेतिया, बक्सर, पूर्णिया और भागलपुर धर्मप्रांत है। महाधर्माध्यक्ष ने पटना महाधर्मप्रांत के पुरोहितों,धर्मसंधि-संघिनियों और लोकधर्मियों से परामर्श करने और काफी मनन-चिन्तन के बाद महाधर्मप्रांत में मिस्सा-पूजा और अन्य आध्यात्मिक सेवाओं की दरों में संशोधन किया है। जो 17 मार्च 2016 से लागू कर दिया गया है। यह भी सामान्य अवस्था में संशोधित दरों का अनुपालन किया जाना है। किसी भी कारण से पैसे के अभाव के कारण किसी को भी आध्यात्मिक सेवा से बंचित नहीं रखा जाना है।

संशोधित दरों को गिरजाघरों को ग्रामीण और शहरी इलाके में विभक्त किया गया है। आप पुरोहित को 100 रू0 देकर दैनिक मिस्सा करवा सकते हैं। विवाह करने वाले वर-वधु होशियार हो जाए। अब से वर और वधु को समान ढंग से राशि देनी पड़ेगी। ग्रामीण इलाके में वर को 250 और वधू को भी 250 रू0 देना पड़ेगा। 500 रू0 पुरोहित को देना ही है। इसी तरह शहरी इलाके में विवाह करने वाले वर को 1000 और वधू को 1000 रू0 देना पड़ेगा। 2000 रू0 पुरोहित को देना होगा। बपतिस्मा संस्कार ग्रहण करवाने वाले बच्चों के अभिभावक को भी 100 रू0 पुरोहित को देना पड़ेगा। बपतिस्मा,दृढ़ीकरण,विवाह और दफन के प्रमाण पत्र लेने के लिए 25 रू0 पुरोहित को देना पड़ेगा। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: